रायसेन

एक दूसरे से 350 किमी दूर थे प्रेमी-प्रेमिका, एक कॉल के बाद दोनों ने दी जान

mp news: प्रेमिका ने रायसेन में तो प्रेमी ने 350 किमी दूर उज्जैन में की खुदकुशी, कॉल डिटेल से पता चला अफेयर।
2 min read
Feb 22, 2026
raisen
after a single phone call love couple suicide distance between both are 350 km

mp news: मध्यप्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग जिलों में हुई आत्महत्या की दो घटनाओं के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला है। आत्महत्या करने वाले युवक-युवती के आखिरी कॉल डिटेल की जांच करने पर ये सामने आया है कि दोनों ने पहले एक दूसरे से फोन पर बात की और फिर आत्महत्या कर ली। हालांकि खुदकुशी का कारण क्या है ये फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दोनों आत्महत्या की घटनाएं लगभग एक ही समय पर हुई हैं और उनके बीच 350 किमी. का फासला है।

रायसेन में प्रेमिका तो उज्जैन में प्रेमी ने दी जान

रायसेन जिले के चिल्ली गांव में रहने वाली 23 साल की साक्षी धाकड़ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साक्षी अपने नाना के घर में रहती थी। सुबह करीब 6 बजे साक्षी ने फांसी लगाई और इसी वक्त करीब 350 किमी दूर उज्जैन जिले के पवासा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक ऋषभ मीणा ने भी खुदकुशी की। ऋषभ उज्जैन के मक्सी रोड स्थित केसरबाग कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। वह पेशे से इंजीनियर था और उज्जैन की ही एक कंपनी में साइट इंजीनियर था। वो मूल रूप से रायसेन का रहने वाला था।

कॉल डिटेल से पता चला अफेयर

साक्षी और ऋषभ के मोबाइल फोन की जब पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो दोनों के बीच अफेयर का पता चला। पुलिस के मुताबिक मौत को गले लगाने से पहले दोनों ने एक दूसरे से फोन पर बातचीत की थी। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे आखिरी बार कॉल पर बातचीत करने के बाद ऋषभ ने अपना मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया था। ऋषभ और साक्षी ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को दोनों के पास से ही कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Updated on:
22 Feb 2026 05:09 pm
Published on:
22 Feb 2026 05:09 pm