रायसेन

काली स्कॉर्पियो पर लिखा था ARMY, औबेदुल्लागंज के पेट्रोल पंप से भरवाया 5 हजार का डीजल और फरार

Petrol Pump Fraud : औबेदुल्लागंज स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर काली स्कॉर्पियो सवार चार युवक करीब 5 हजार रुपए का डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए भाग निकले। पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 4:28 PM IST
Petrol Pump Fraud
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई (फोटो सोर्स: Petrol Pump CCTV)

Raisen News:मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले औबेदुल्लागंज में स्थित एक पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, यहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर आई काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे 4 युवक करीब 5 हजार रुपए का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किये मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फिलहाल, पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर ओबेदुल्लागंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

काली स्कॉर्पियो पर लिखा था 'ARMY'

बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पंप से ठगी की ये अजीबो गरीब घटना औबेदुल्लागंज थाना इलाके की है। रविवार को काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार युवक नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। स्कॉर्पियों पर अंग्रेजी में 'ARMY' लिखा हुआ था। युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाड़ी में डीजल भरवाया। कर्मचारियों ने स्कॉर्पियो की टंकी में करीब 5 हजार रुपए का डीजल डाल दिया।

दंग रह गए पंप कर्मचारी

डीजल भरने के बाद जब पंप कर्मचारी ने वाहन की टंकी बंद कर भुगतान मांगा तो चालक ने पैसे देने के बजाय स्कॉर्पियो को एकाएक स्टार्ट कर तेज रफ्तार से दौड़ा दी और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पेट्रोल पंप कर्मचारी भी हैरान रह गए। कर्मचारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

CCTV में कैद हुई वारदात

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में स्कॉर्पियो और उसमें सवार युवकों की गतिविधियां कैद हो गई हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

काली स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक औबेदुल्लागंज थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो सवार युवकों की तलाश शुरु कर दी गई है।

Updated on:
29 Nov 2026, 4:28 PM IST
Published on: