राजगढ़

सारंगपुर सीएमओ की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 फीट तक घिसटते हुए डिवाइडर पर चढ़ी

Agra Mumbai National Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 10 फीट तक घिसटते चली गई कार...
less than 1 minute read
Nov 17, 2025
Agra Mumbai National Highway Accident
Agra Mumbai National Highway Accident: सारंगपुर सीएमओ की क्षतिग्रस्त कार। (फोटो: पत्रिका)

Agra Mumbai National Highway Accident: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुना बायपास से आगे शिवानी रेस्टोरेंट के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सारंगपुर नगर पालिका की सीएमओ ज्योति सुनहरे की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

10 फीट तक घिसटती डिवाइडर पर चढ़ गई कार

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 10 फीट तक घिसटते चली गई कार और डिवाइडर पर चढ़ गई। खिड़की साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस साइड ट्रक ने टक्कर मारी, उसी तरफ सीएमओ ज्योति सुनहरे बैठी थीं। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए और उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक को रोक भी लिया, लेकिन वह मौका देखते ही फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी औरएमपीपुलिस टीम मौके पर पहुंची और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीएमओ ज्योति सुनहरे ने बताया कि वे शिवानी होटल से ब्यावरा की ओर निकल रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्ण तरीके से कार को टक्कर मार दी और आगे निकल गया।

Updated on:
17 Nov 2025 11:53 am
Published on:
17 Nov 2025 11:53 am