राजगढ़

एमपी में गेहूं लूटकर ले गए 25 हथियारबंद बदमाश, अब तक की सबसे बड़ी डकैती

MP News: 22-25 नकाबपोशों ने चौकीदारों पर तानी बंदूकें, राजगढ़ जिले में अब तक की सबसे बड़ी लूट को दिया अंजाम

less than 1 minute read
Feb 02, 2026
MP News
MP News: राजगढ़ वेयर हाउस में 22 से 25 बदमाशों ने मचाई लूट, ताला तोड़कर ले गए गेहूं से भरी बोरियां(photo:patrika)

MP news: गुना रोड स्थित वेयरहाउस में डाका, 22 से 25 नकाबपोश बदमाश चौकीदारों के सीने पर बंदूक अड़ाकर ताले तोड़कर ले गेहूं से भरी बोरियां। वेयरहाउस पर तैनात थे चार चौकीदार। बंदूक अड़ाकर चौकीदारों के हाथ- पैर बांधकर व आंखों पर पट्टी बांधकर दिया वारदात को अंजाम। ब्यावरा के गुना रोड स्थित सलूजा वेयरहाउस में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की घटना।

अब तक की सबसे बड़ी वारदात

राजगढ़ जिले में हुई गेहूं की इस लूट को जिले के इतिहास में किसी वेयरहाउस पर डकैती की पहली सबसे बड़ी वारदात माना जा रहा है। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं जो, गिनती के बाद बता पाएंगे कि गेहूं की कितनी बोरियां ले डकैत लेकर गए हैं।

फिलहाल वेयरहाउस छावनी बन गया है। यहां अधिकारियों के आने तक किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

-खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Updated on:
02 Feb 2026 12:10 pm
Published on:
02 Feb 2026 11:50 am