राजगढ़

भाजपा नेता का निधन, टहलते-टहलते थमी सांसें, राजगढ़ में शोक की लहर

BJP Leader Death Heart Attack: अल-सुबह टहलने के लिए निकले भाजपा नेता और पूर्व पार्षद को आया हार्ट अटैक, साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
2 min read
Jul 17, 2026
rajgarh bjp leader death
bjp leader manoj rajput dies heart attack, भाजपा नेता मनोज राजपूत की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-patrika)

Rajgarh BJP Leader Death Heart Attack: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद और समाजसेवी मनोज राजपूत के निधन से शुक्रवार को शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूरे शहर में मातम छा गया और अंतिम यात्रा में शामिल होकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाजपा नेता को अंतिम विदाई। भाजपा नेता मनोज राजपूत रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकले थे और इसी दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

भाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन

ब्यावरा नगर के समाजसेवी और भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज राजपूत की शुक्रवार अलसुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वार्ड-13 निवासी मनोज राजपूत (42) रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। वह अंजनीलाल मंदिर क्षेत्र में पैदल घूम रहे थे, तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही नगर में शौक छा गया। अंतिम यात्रा में नगर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सहित नगरवासी शामिल हुए।

नियमित करते थे कसरत और मॉर्निंग वॉक

परिजनों के अनुसार मनोज प्रतिदिन सुबह कसरत करते थे। साथ ही मॉर्निंग पर अंजनीलाल मंदिर क्षेत्र में नियमित टहलने जाया करते थे। इतना ही नहीं मनोज राजपूत लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते रहते थे और रोजाना सुबह-सुबह टहलने की सलाह देते थे। अचानक हार्टअटैक से मनोज राजपूत की मौत की खबर से पूरा नगर स्तब्ध है और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोककर बुरा हाल है।

छिंदवाड़ा में फोन पर बात करते-करते भाजपा पार्षद का निधन

दो दिन पहले बुधवार को छिंदवाड़ा में नगर निगम के वार्ड नंबर 47 के भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया (48) का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया सिद्धिविनायक रेसिडेंसी स्थित अपने घर के पास टहलने निकले थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पार्षद डेहरिया सामान्य रूप से टहलते हुए फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे और अचानक एक स्थान पर रुकने के एक से दो सेकंड में वह जमीन पर गिर पड़े। वहां से कुछ लोग कुछ समय बाद गुजरे लेकिन किसी ने शराबी समझकर उन्हें नहीं उठाया था, कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों को जानकारी लगी तो उन्हें तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
17 Jul 2026 08:45 pm
Published on:
17 Jul 2026 08:45 pm