राजगढ़

कांग्रेस नेता का विवादित बयान: कांग्रेस कार्यालय पहुंची महिलाएं, कहा- हिम्मत है तो भरो हमें बोरे में…

Ladli Behna News: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता बुरे फंसे। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य जसवंत गुर्जर के विवादित बयान के विरोध में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।

2 min read
Aug 22, 2025
Congress leader controversial statement on Ladli Behna (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Ladli Behna News: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों पर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता बुरे फंसे। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य जसवंत गुर्जर के विवादित बयान के विरोध में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। राजगढ़ में कांग्रेस कार्यलय के बाहर भारी संख्या में महिलाएं बोरा लेकर पहुंची। महिलाओं ने कहा कि, 'अगर हिम्मत है तो भरों हमें बोरे में…।'

महिलाओं ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस नेता ने ऐसा बयान देकर प्रदेश की लाड़ली बहनों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि एमपी सरकार लाड़ली बहनों को सम्मान दे रही है, जबकि कांग्रेस नेता उन्हें नीचा दिखा रहे हैं। हीं महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस ने इस बयान पर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

नई दिल्ली पहुंचे खंडवा सांसद, पीएम मोदी से की मुलाकात, मांगा विशेष पैकेज

देखें वीडियो

कांग्रेस नेता के विवादित बयान

(फोटो सोर्स : पत्रिका)

बता दें कि, बुधवार को कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के स्वागत समारोह के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें लाड़ली बहनों को लेकर विवादित बयान(Congress leader controversial statement) दिया गया। जिला पंचायत सदस्य जसवंत गुर्जर के इस वीडियो में वे कह रहे हैं कि लाडली बहनों को बोरियों में भर देंगे। वायरल वीडियो में जिला पंचायत सदस्य और कृषि समिति अध्यक्ष जयवंत गुर्जर ने कहा- कार्यकर्ताओं अबकी बार एक साथ जीतेंगे और ये जो लाडली बहनें हैं, इन सबको बोरियों में भर देंगे। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं पर की गई है।

एक और बयान: कांग्रेस में आना चाहते हैं भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा पर निशाना साधते हुए जसवंत ने कहा कि प्रियव्रत सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में नई ऊर्जा आई है। अब भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सिंह के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभा सीटें और लोकसभा सीट जीतेगी।

ये भी पढ़ें

दलबदलु कांग्रेस नेताओं का राजनीतिक करियर दांव पर! BJP के क्राइटेरिया में नहीं हो रहे फिट

Published on:
22 Aug 2025 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर