राजगढ़

कौन बनेगा करोड़पति का आज देना था आॅडिशन, रात में आया हर्ट अटैक

KBC (Kaun Banega Crorepati) Audition गणित शिक्षक की हृदयगति रुकने से मौत, केबीसी में भाग लेना चाहते थे
2 min read
कौन बनेगा करोड़पति का आज देना था आॅडिशन, रात में आया हर्ट अटैक
कौन बनेगा करोड़पति का आज देना था आॅडिशन, रात में आया हर्ट अटैक

ब्यावरा. शहर के एक युवा शिक्षक की शुक्रवार की देर रात में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। गणित के इस लोकप्रिय शिक्षक को शनिवार की सुबह कौन बनेगा करोड़पति के आॅनलाइन आॅडिशन में प्रतिभाग करना था। आॅडिशन के बाद उनको केबीसी-11 में जाने का मौका मिल सकता था।
ब्यावरा शहर के आरके कान्वेंट स्कूल में गणित शिक्षक के रुप में रवि सुडेले कार्यरत थे। 43 वर्षीय रवि सुडेले छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
शुक्रवार की रात में उनको घबराहट महसूस हुई। परेशानी बढ़ने पर रवि को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डाॅक्टर के अनुसार हृदयगति रुकने से शिक्षक रवि सुडेले का निधन हुआ है।

रवि अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। दोनों की पढ़ाई अभी चल रही है।
मृतक शिक्षक के मित्रों के अनुसार रवि कौन बनेगा करोड़पति में जाने को इच्छुक थे। केबीसी सीजन 11 के लिए चल रहे आॅनलाइन आॅडिशन में वह भाग लेना चाहते थे। शनिवार की सुबह 11 बजे केबीसी का आॅडिशन था। आॅडिशन में अगर वह चयनित हो जाते तो केबीसी में प्रतिभाग करने का मौका मिल जाता। लेकिन आॅडिशन के कुछ घंटों पहले ही वह दुनिया छोड़ चुके थे।

By: Rajesh Vishwakarma

Updated on:
06 Jun 2020 07:23 pm
Published on:
06 Jun 2020 07:23 pm