राजगढ़

इस वजह से हाइवे पर अनियंत्रित हो रहे वाहन, आप भी रखें सावधानी

दुर्घटना ओर मवेशियों के घायल होने का खतरा, विवाद की भी बनती है स्थिति
less than 1 minute read
Jul 21, 2018
rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,latest hindi news, highway, rajgrah highway, road, road accident,
इस वजह से हाइवे पर अनियंत्रित हो रहे वाहन, आप भी रखें सावधानी

राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...
फसलों का सीजन आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लावरिश पशुओं को शहरों की ओर खदेडऩे की शुरूआत हो गई है। ग्रामीणों द्वारा अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर उन सभी गायों को गांव से बाहर किया जा रहा है जिन्होंने अब दूध देना बंद कर दिया है। गांवो से खदेडऩे के बाद ये गायें सूखे स्थान की तलाश में सडक़ो और हाईवे को अपना आसरा बना रही है। सडक़ो पर बैठी इन गायों के कारण जहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है वहीं गायों के भी घायल होने की पूरी संभावना है।

दरअसल हाईवे पर बैठे मवेशी तेज गति से आ रहे वाहन चालकों को अचानक नजर नहीं आते। जिसके चलते वाहन के पास आने पर इनके अचानक इधर उधर भागने से बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो जाते है। वहीं मवेशियों के नहीं उठने के कारण वाहनों की टक्कर से उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती है। इसके बावजूद नगरपालिका या यातायात पुलिस ने सडक़ से मवेशियों के हटाने के कोई प्रयास नही किए है।

पहले हो चुके है कई विवाद
हर साल बारिश के मौसम में हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा बड़ी समस्या बनती है। पिछले कुछ सालों में हाईवे पर वाहनों की टक्कर से मवेशियों के घायल होने के बाद कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। जबकि मवेशियों को बचाने के प्रयास में खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा, कालीपीठ, जेतपुरा आदि में बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।

बारिश में हर साल गांवो से निकलकर मवेशी शहर की तरफ आ जाते है। जिससे परेशानी होती है। मुख्य बाजार से मवेशियों को सडक़ो से हटाने के लिए हमने कर्मचारी लगा रखे है। जहां तक शहरी क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे से मवेशी हटाने की बात है इसके लिए यातायात पुलिस से चर्चा कर कुछ हल निकालेंगे।
हरिओम वर्मा सीएमओ नपा राजगढ़

Published on:
21 Jul 2018 10:53 am