6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीदपुरा सोसायटी पर एसडीएम ने की छापामार कार्रवाई, किसानों ने की थी वनमंत्री से शिकायत

बीदपुरा सोसायटी पर एसडीएम ने की छापामार कार्रवाई, किसानों ने की थी वनमंत्री से शिकायत
1 minute read
Google source verification
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, kisaan, Guerilla action, Complaint to the forest minister, forest minister,

बीदपुरा सोसायटी पर एसडीएम ने की छापामार कार्रवाई, किसानों ने की थी वनमंत्री से शिकायत

रायसेन. कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम एमपी बरार ने बीदपुरा सोसायटी पर छापामार कार्रवाई की। एसडीएम ने सोसायटी के प्रबंधक सहित कर्मचारियों को बुलाकर करीब ७ रजिस्टर का रिकार्ड सहित खरीदी की रसीदों आदि को जब्त कर पंचनामा बनाया। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर मिश्रा को सौंप दिया है। शनिवार से बीदपुरा सोसायटी में खरीदी व घोटालों की जांच पड़ताल परत दर परत की जाएगी। मालूम हो कि क्षेत्रीय विधायक एवं वनमंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार को बीदपुरा सोसायटी के गड़बड़झाले व घोटाले की जांच कराने किसानों ने मयदस्तावेजों के आवेदन दिया था।

वनमंत्री ने कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा को सोसायटी में हुए घोटालों की जांच कराने की बात कही थी। एसडीएम बरार ने बताया कि किसानों की शिकायत थी कि सोसायटी बीदपुरा में खादबीज कीटनाशक सहित अन्य सामग्री खरीदी में लाखों रुपए की कमीशनखोरी कर घोटाले किए गए हैं। इसके अलावा खाद बीज, स्प्रे, कीटनाशक भी बीदपुरा सोसायटी भवन से खातेदार किसानों को नियमित बांटी नहीं जाती। महीने में एक दो दिन खोलकर समिति प्रबंधक गायब रहते हैं।

गरीब हितग्राहियों को केरोसिन सहित राशन भी नियमित वितरित नहीं होता है। जिससे वे दो वक्त की रोटी भी ठीक से नहीं खा पा रहे है। इस कारण खरीफ सीजन में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि बच्चों को ठीक तरीके से खाना न मिलने के कारण वे बीमार हो रहे है। ऐसे ही चलता रहा तो हमें कई पेरशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सोसायटी के गोदाम में माल रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। जिससे वह खराब होता जा रहा है। फिलहाल घोटालों की रसीदें सहित संधारण के ७ दैनिक रजिस्टर जब्त कर ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा बनाया गया। इस दौरान बीदपुरा के ग्रामीण, किसानों ने एसडीएम बरार को शिकायतें की।