10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ पीडि़तों से मिले लोक निर्माण मंत्री, दिया मदद का आश्वासन

अधिकारीयों सर्वे के दिए निर्देश, हर संभव मदद का दिया आश्वासन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 21 Jul 2018, 10:27 AM IST

 raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, Public works minister, Flood Victims, situation after barish, mousam,

बाढ़ पीडि़तों से मिले लोक निर्माण मंत्री, दिया मदद का आश्वासन

रायसेन/बेगमगंज. क्षेत्र में मंगलवार रात्रि को हुई भीषण बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। नगर के वार्ड 17, 18 श्यामनगर, रामनगर, ग्राम ध्वज एवं अन्य स्थानों के बाढ़ पीडि़तों से मिलने लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत बेगमगंज पहुंचे। उन्होंने सभी पीडि़तों से मुलाकात की एवं दशहरा मैदान स्थित श्यामनगर के मंदिर में बैठकर बाढ़ पीडि़तों की एक-एक समस्या सुनी और हर संभव उन्हें मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की का दल गठित कर घर-घर जाकर क्षति का आकलन किया जाए। कितना नुकसान हुआ है, पूर्ण सूची बनाई जाए, उपयोगी वस्तुएं कितनी बारिश में वह गई, कितना नुकसान हुआ है, पूरी क्षति का आकलन के लिए सर्वे टीम लगा दी है। कुछ पीडि़तों की रिपोर्ट आ चुकी है। जो मकान रह गए हैं सर्वे कर उनकी भी रिपोर्ट कल तक आ जाएगी। उनकी क्षति का आकलन कर पीडि़तों को सहायता राशि दी जाएगी। पीड़ितों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसी विपरीत परिस्थति में सरकार उनके साथ है।

मंत्री ने कहा कि नाले के लिए राशि स्वीकृत कर दी थी, उस नाले का काम नहीं हुआ है। उस पर कई लोगों ने अतिक्रमण भी कर लिया है। जल्द ही अतिक्रमण हटा कर उसका काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जिला योजना समिति में इसकी समीक्षा की है। वहां से भी सहायता के दिए निर्देश हो गए हैं। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी संतोष सिंह चंदेल, एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे, टीआई राजेश तिवारी, तहसीलदार थान सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, महामंत्री कमल सिंह साहू, वार्ड पार्षद ओमकार यादव, बसंत शर्मा, गंभीर सिंह ठाकुर, राकेश भार्गव, शोभाराम नगरिया सहित बड़ी संख्या में बारिश से पीडि़त लोग वहां पर उपस्थित रहे और सभी साथियों ने अपनी अपनी परेशानियां मंत्री को बताई।