राजगढ़

राजगढ़ में 7 दिन से लापता लड़की का जंगल में मिला शव, प्रेमी की सड़क हादसे में मौत, कॉल डिटेल ने खोल दिया राज

Love Story Tragic End : राजगढ़ में प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। यहां 17 साल की नाबालिग प्रेमिका को मारकर खुद भी ट्रक से टकराया युवक। 30 सितंबर से लापता थी नाबालिग। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 7:41 PM IST
Love Story Tragic End
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जान लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां एक 21 साल के युवक ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका को न सिर्फ बेरहमी से मार दिया, बल्कि खुद भी ट्रक की चपेट में आकर जान दे दी। कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस पहुंची तो सात दिन बाद खराब हालत में लड़की का शव मिला। मौके पर पुलिस को आरी भी मिली है। साथ ही एक पेड़ पर रस्सी भी लटकी थी। लेकिन उन तमाम प्रयासों में सफल न होने पर युवक रास्ते पर एक ट्रक से जा टकराया।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ कोतवाली थाने में 30 सितंबर को 17 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। परिजन ने पुलिस को संदेही युवक के बारे में बताया। इसके बाद पता चला कि, उसी दिन मलावर थाना क्षेत्र के पगारी बंग्ला के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। युवक नरसिंहगढ़ के जामोन्या गणेश का रहने वाला था। बताया जाता है कि, अनुराग उर्फ अंकित निवासी जामोन्या गणेश और उक्त नाबालिग का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले वो करेड़ी आकर उसे भगा ले गया, फिर कुछ कहासुनी हुई तो मलावर के जंगल में उसे मार दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

इस तरह नाबालिग तक पहुंची पुलिस

अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। युवक के कॉल डिटेल्स के आधार पर पता चला कि, उसकी आखिरी लोकेशन उक्त जंगल में थी। इधर, नाबालिग के परिजन लगातार पुलिस से कह रहे थे कि, उक्त युवक और उसके परिजन को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाए। इधर, टॉवर लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस जंगल पहुंची तो वहां उन्हें सात दिन पुराना शव बेहद खराब स्थिति में मिला।

संदेही बोला- लड़की को लेकर जंगल गया था अनुराग

इस पूरे मामले में मृतक अनुराग का एक रिश्तेदार भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड के आधार पर तफ्तीश करते हुए उक्त संदेही तक भी पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि, वो लड़की को लेकर जंगल की तरफ गया था। जब वो लौटकर आया तो उसने बताया कि, मैंने उसे मार दिया, अब मैं जा रहा हूं। कुछ दूर जाकर वो भी ट्रक से टकरा गया। फिलहाल, पूरे मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है और न ही किसी ने अलग से शिकायत की है। पुलिस ने अपहरण के मामले और बाइक एक्सीडेंट के मर्ग के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके बाद अब मामले के एक-एक बिंदु की जांच की जा रही है।

Updated on:
6 Oct 2026, 7:41 PM IST
Published on: