राजगढ़

मोबाइल चलाने पर पिता ने टोका तो 16 साल के बेटे ने दे दी जान

MP News: दो बहनों के बीच इकलौता भाई था, घटना ने पालकों को बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को लेकर गंभीर चिंता में डाल दिया है।

2 min read
Mar 28, 2026
16 Year Old Son commit suicide After Father Reprimands Him for Using Mobile

MP News: आजकल बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ती जा रही है और मोबाइल से दूरी उन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। ताजा मामला मध्यप्रदेशके राजगढ़ जिले का है जहां पिता के द्वारा मोबाइल चलाने पर टोकना 16 साल के बेटे को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था और बेटे के खुदकुशी करने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

आग की लपटों से बुझा ‘चिराग’, पिता की आंखों के सामने कार में जिंदा जला बच्चा

कुएं में फांसी लगाकर दी जान

घटना राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र के बरखेड़ी गांव की है। यहां रहने वाले सावंत सिंह गुर्जर के 16 साल के बेटे सुमित गुर्जर ने घर में बने कुएं के अंदर पानी खींचने वाली रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर तक जब सुमित घर में नजर नहीं आया तो मां ने उसकी तलाश की। मां ने ही सबसे पहले बेटे को कुएं के अंदर फांसी पर लटका देखा। बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई और घर में कोहराम मच गया। तुरंत परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों की मदद से सुमित को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

पिता ने मोबाइल चलाने पर लगाई थी डांट

देहात थाने के एएसआई गुलाबसिंह धाकड़ के अनुसार, सुमित बारवां गांव के शासकीय हाईस्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार शाम को वह अपने घर पर मोबाइल चला रहा था। इस पर पिता सावंत सिंह ने यह कहते हुए उसे डांट लगा दी थी कि, तू दिनभर मोबाइल चलाता रहता है, शाम हो गई थी। जा खलियान (एक किमी दूर पहाड़ी) से मवेशियों के लिए भूसा लेकर आ। इस पर सुमित मोबाइल फेंककर गुस्से में घर से निकला था और कुएं में फांसी लगाकर जान दे दी। ये घटना बच्चों में तेजी से बढ़ती मोबाइल की लत की वजह से हुई है। इस घटना ने पालकों को बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को लेकर गंभीर चिंता में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें

पहले बच्ची के नाक-मुंह में ठूंसी रूई..फिर मां ने खुद लगाया फंदा, 1 लाख का बिजली बिल है बकाया

Published on:
28 Mar 2026 07:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर