
fake social media id blackmail case in rajgarh (फोटो-Patrika.com)
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक फोटो डाल ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो सहित आईटी एक्ट और अन्य छेड़खानी की विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि, ऐसा ही एक मामला बीते दिन ग्वालियर जिले से भी सामने आया था जहां एक छात्रा का प्राइवेट वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की गई थी।
मामला राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र का है। यहां किसी ने एक महिला की सोशल मीडिया पर एक फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद इस फर्जी आईडी में महिला और एक बच्ची का आपत्तिजनक फोटो डालकर वायरल किया गया। फोटो को वायरल कर महिला से पैसों की मांग की गई। इस पर पीड़ित महिला ने पचोर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया साइट्स का दुरुपयोग किया, न उसका मोबाइल नंबर ट्रेस हुआ न ही उससे जुड़ी अन्य जानकारी। ऐसे में पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। टीआई शकुंतला बामनिया ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
बता दें कि, ग्वालियर जिले से इसी तरह एक मामला सामने आया था। यहां एक छात्रा के प्राइवेट वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने की कोशिश की गई। इस मामले में आरोपी युवक पीड़ित छात्रा का परिचित है जिसने छात्रा को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की डिमांड की थी। छात्रा ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी युवक ने प्राइवेट वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिया। वीडियो छात्रा के पिता के एक दोस्त ने देखे तो तुरंत छात्रा के पिता को बताया। इसके बाद पीड़िता ने पिता को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज की।
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी हरमन चावला की उससे प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सेमीनार में दोस्ती हुईं और फिर बातचीत होने लगी। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़ित छात्रा को अपने प्यार के जाल फंसा लिया। जाल में फंसाकर आरोपी ने धोखे से उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो बनाने के बाद आरोपी हरमन का व्यवहार अचानक बदल गया। हरमन उसे धमकाने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं जब उसने आरोपी हरमन से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने वीडियो डिलीट करने के एवज में ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग की। हालांकि, इस मामले में पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Published on:
09 May 2026 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
