राजगढ़

जंगल में जुआरी लगा रहे थे लाखों के दांव, पुलिस का छापा

mp news: सुसनेर के जंगल में चल रहा था जुए का फड़, राजगढ़ जिले के 15 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने 2.52 लाख नकद जब्त किए।

2 min read
Feb 24, 2026
police raid jungle gambling den (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ के पड़ोसी जिले आगर मालवा के सुसनेर क्षेत्र में पुलिस ने जुए का बड़ा फड़ पकड़ा है। सुसनेर क्षेत्र के डग रोड स्थित कंठाल नदी किनारे जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से 15 राजगढ़ जिले के हैं जो वहां जाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से 2,52,000 रुपए नकद तथा तीन ताश की गड्डियां जब्त की गईं हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिए जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

10वीं बोर्ड के पेपर के बीच नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र में दिया बच्चे को जन्म

जंगल में जुआरी लगा रहे थे दांव

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि आडे खाल के पास 25–30 लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सुसनेर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से दबिश दी। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपी राजगढ़ के अलावा झालावाड़, सोयत, जीरापुर और सुसनेर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

राजगढ़ जिले के ये आरोपी धराए

सुसनेर पुलिस की कार्रवाई में राजगढ़ के जो जुआरी पकड़ाए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं।

  1. अभिषेक पिता पप्पूलाल विश्वकर्मा – विनायक नगर ब्यावरा
  2. राहुल पिता बाबूलाल बैरागी – जमाई कॉलोनी जीरापुर
  3. गोविंद पिता राजेश मेवाड़ा – जीरापुर
  4. जाकिर पिता अयूब शाह – पंचशील कॉलोनी ब्यावरा
  5. जमुना पिता दौलतराम जाटव – बस स्टैंड के पीछे ब्यावरा
  6. लखन पिता मांगीलाल राठौड़ – जमाई कॉलोनी जीरापुर
  7. सतीश पिता बल्लभदास गुप्ता – जूना ब्यावरा
  8. हरीश पिता श्रीनाथ गुप्ता – इंदौर नाका ब्यावरा
  9. लक्ष्मीनारायण पिता कनीराम दांगी – कचनारिया ब्यावरा
  10. जीवन पिता किशनदास शर्मा – ब्यावरा
  11. मुससु पिता मसीद खा – सिया की बाड़ी ब्यावरा
  12. रईस पिता राजा खां – पंचशील कॉलोनी ब्यावरा
  13. देवसिंह पिता पुरीलाल वर्मा – माचलपुर
  14. गोविंद पिता रामप्रसाद राठौर – माचलपुर
  15. कृष्णा पिता सुंदर सोनी – ब्यावरा

ये भी पढ़ें

एमपी में 10वीं का पेपर दे रही छात्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त थमी सांसें

Updated on:
24 Feb 2026 09:46 pm
Published on:
24 Feb 2026 09:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर