24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं बोर्ड के पेपर के बीच नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र में दिया बच्चे को जन्म

mp news: परीक्षा दे रही नाबालिग छात्रा के पेट में असहनीय दर्द होने पर स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया, मां-नवजात दोनों स्वस्थ ।

2 min read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Feb 24, 2026

pithampur

Minor girl student gives birth child in examination centre during 10th board exam (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 की है जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नाबालिग छात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में गणित का पेपर देने के लिए पहुंची थी, वो पेपर दे रही थी तभी उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने परीक्षा केन्द्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

परीक्षा केन्द्र में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर हो रहा था। पेपर सुबह 9 बजे शुरु हुआ। करीब 10 बजे उसे पेट में तेज दर्द शुरू हुआ तो वो बाथरूम चली गई। स्थिति गंभीर देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया जिसके बाद उनकी मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। छात्रा ने एक पुत्र को जन्म दिया है। फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुष्कर्म हुआ और मंगेतर का गर्भ बताती रही नाबालिग

पुलिस अधिकारी चांदनी सिंगारे के अनुसार, 16 वर्ष 3 माह की नाबालिग वर्ष 2017 से पीथमपुर क्षेत्र में रह रही है। मई 2024 में गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान कान्हा पिता नितेश बरमन निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी, थाना बेटमा (जिला इंदौर) से हुई थी। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी छात्रा ने लंबे समय तक अपने परिजनों से छिपाए रखी। जब परिजनों को संदेह हुआ तो छात्रा ने गर्भ ठहरने का कारण अपने मंगेतर से संबंध बताकर परिवार को गुमराह किया। बताया जा रहा है कि उसकी सगाई भी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी कान्हा के खिलाफ ‘जीरो’ पर मामला कायम कर प्रकरण थाना बेटमा (जिला इंदौर) को भेज दिया है।