राजगढ़

एमपी में कलेक्ट्रेट पहुंचा ‘सुदामा’, मुआवजे की लगाई गुहार, देखें वीडियो

MP News: सुदामा बनकर फरियाद लगाने पहुंचे पीड़ित ने बताया हाईवे बन गया लेकिन अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है।

2 min read
Apr 07, 2026
sudama protest compensation nhai land acquisition

MP News: मध्यप्रदेश में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में अक्सर अनोखे तरीके से फरियाद लगाने के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले से सामने आया है जहां मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में एक पीड़ित सुदामा बनकर अपनी फरियाद लगाने पहुंचा। सुदामा की वेशभूषा में आए पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन का अधिग्रहण हाईवे के लिए किया गया था लेकिन उसे अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। एनएचएआई वाले उसकी सुनवाई तक नहीं कर रहे हैं ऐसे में वो सुदामा बनकर फरियाद लेकर कलेक्टर से निराकरण की मांग करने आया है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

एमपी में 1 लाख वेतन पाने वाला कर्मचारी कर रहा था बिजली चोरी, 63 हजार का जुर्माना लगा

सुदामा बनकर लगाई फरियाद

सुदामा बनकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचने वाले पीड़ित का नाम दिनेश नामदेव है। दिनेश जिले के खिलचीपुर के रहने वाले हैं। जनसुनवाई की लाइन में लगे दिनेश ने बताया कि वो सुदामा बनकर कलेक्टर साहब से फरियाद लगाने आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस सुदामा की फरियाद सुनी जाएगी। दिनेश ने कहा कि उन समेत 18 लोगों की जमीन नेशनल हाईवे की जद में आई थी। हाईवे बनकर तैयार हो चुका है लेकिन उन लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। एनएचएआई वाले भी नहीं सुन रहे हैं, इसीलिए मैं निर्धन और गरीब सुदामा बनकर आया हूं, हो सकता है कलेक्टर साहब मेरी सुन ले। लंबे समय से हम मुआवजे के लिए परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर निराकरण की मांग की है।

जनसुनवाई में आए 110 आवेदन

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। कुल 110 आवेदन आए, जिसमें निराकरण के निर्देश दिए, कुछ निराकरण मौके पर ही किए गए।

  • ग्राम खारपा (तहसील जीरापुर) निवासी बंशीलाल ने पुत्र का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या बताई, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • ग्राम परसपुरा निवासी राधेश्याम ने शासकीय भूमि पर कुआं खुदाई का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर जनपद पंचायत खिलचीपुर के सीईओ को निर्देशित किया गया।
  • इसी तरह ग्राम गोपालपुरा निवासी गंगाराम तंवर ने पेंशन बंद होने की समस्या रखी, जबकि देवलीमानजागीर निवासी प्रभूलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना और खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • तहसील पचोर निवासी अर्जुन सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पिछले दो वर्षों से नहीं मिलने की बात कही, जिस पर तहसीलदार पचोर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें

एमपी में 19 साल की विवाहिता को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति मिली, 21 साल बड़ा है पति

Published on:
07 Apr 2026 07:43 pm
Also Read
View All