राजगढ़

प्याज से भरा ट्रक पलटा, पुलिस आई तो प्याज लूटने में व्यस्त हो गई

रविवार की भोर में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2020, 7:07 AM IST
प्याज से भरा ट्रक पलटा, पुलिस आई तो प्याज लूटने में व्यस्त हो गई
प्याज से भरा ट्रक पलटा, पुलिस आई तो प्याज लूटने में व्यस्त हो गई

ब्यावरा. नेशनल हाईवे क्रमांक-तीन (NH-3) गुना रोड (Guna road) पर गुरुद्वारे के पास हुए सड़क हादसे में एक प्याज से भरा ट्रक पलट गया। अलसुबह साढ़े तीन बजे के आसपास हुए हादसे में चालक, क्लीनर व अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा की सूचना पाकर मौके पर पुलिस तो पहुंची लेकिन वह घायलों की मदद की बजाय पलटे ट्रक से सड़क पर बिखरे प्याज से भरे लूटने में व्यस्त हो गई।

मदद की बजाय रौब गांठने लगे और प्याज लेकर गए

ट्रक हादसा में घायल ड्राइवर-क्लीनर व अन्य ने बताया कि सूचना पर पुलिसवाले आए। हादसा की वजह से काम बढ़ने की बात कहने लगे।
घायलों ने बताया कि पुलिस के लोगों ने कहा कि अबे तुम लोगों ने मरवा दिया, कैसे यह ट्रक पलट गया, अब हम लोगों का काम बढ़ा दिया तुम सबने।
इसके बाद पुलिस वाले प्याज का बोरा पहले अपने अपने लिए गाड़ी में रखा। फिर गंभीर रुप से घायल ड्राइवर मोहन को अस्पताल पहुंचवाया। जबकि चोटिल क्लीनर ट्रक के पास ही रह गया। इसके अलावा एक अन्य साथी भी ट्रक के पास ही रहा।
हालांकि, पुलिस ने प्याज की बोरियां ले जाने की किसी भी घटना से इनकार किया है।

इंदौर से डिब्रूगढ़ जा रहा था ट्रक

इंदौर से प्याज लेकर ट्रक आसाम के डिब्रूगढ़ जा रहा था। भोर में गाड़ी चलाते वक्त चालक को झपकी आ गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर जबतक ट्रक पर नियंत्रण बना पाता तबतक ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ड्राइवर, क्लीनर व एक अन्य घायल हो गए।

By: Rajesh Vishwakarma

Published on: