राजगढ़

‘पापा-पापा तमन्ना कुएं में गिर गई है’, राजगढ़ में बेटी की बात सुन भागे रफीक, बचाई किशोरी की जान

Rafiq Saves Girl: पचोर में किशोरी को डूबता देख रफीक ने बचाने कुएं में लगाई छलांग, खटिया-रस्सी के सहारे दोनों ने ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 7:45 PM IST
Rajgarh Rafiq Saves Girl
Rajgarh Rafiq Saves Girl, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Rajgarh Rafiq Saves Girl: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में कुएं में डूब रही एक किशोरी को बचाने के लिए रफीक नाम के व्यक्ति ने अपनी जान की बाजी लगा दी। रफीक ने एक पल भी नहीं सोचा और सीधे कुएं में कूद गए। किशोरी को बचाने की कोशिश में वे खुद भी डूबने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी डालकर दोनों को वक्त पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने खटिया और रस्सी की मदद से किशोरी और रफीक को को कुएं से बाहर निकाला। इस तरह से रफीक की तत्परता और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से किशोरी की जान बच गई।

रफीक ने बचाई किशोरी की जान

घटना साईं वाले कुएं की है। तमन्ना पिता सुरेश कुशवाह रोजाना की तरह पानी भरने कुएं पर गई थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। इसी बीच रफीक की बेटी ने घर पहुंचकर उन्हें बताया कि पास में रहने वाली तमन्ना कुएं में गिर गई है। उस समय रफीक घर पर सो रहे थे। सूचना मिलते ही वे बिना देर किए मौके पर पहुंचे। कुएं में किशोरी को डूबता देख उन्होंने तत्काल छलांग लगा दी।

लोगों ने रस्सी डालकर मदद की

रफीक ने बताया कि किशोरी को बचाने के दौरान एक बार वे खुद भी डूबने लगे थे। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी डालकर उनकी मदद की। इसके बाद खटिया और रस्सी के सहारे किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरे घटनाक्रम में आसपास के लोगों ने मिलकर बचाव में सहयोग किया। किशोरी के सुरक्षित बाहर आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने रफीक और मदद के लिए आगे आए लोगों का आभार जताया। एक तरफ रफीक की तत्परता और दूसरी तरफ ग्रामीणों की सूझबूझ ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।

Updated on:
20 Nov 2026, 7:45 PM IST
Published on: