राजगढ़

MP में खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, घायल खुद चलकर पहुंचे अस्पताल, 3 की मौत

MP news: कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई और दो घंटे मौजूद रहकर कराया घायलों का इलाज।

4 min read
Apr 30, 2026
Packed with Wedding Guests Bus Plunges into Gorge (Patrika.com)

(रिपोर्ट- वीरेंद्र जोशी, ब्यावरा)

MP news: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ड्राइवर की लापरवाही के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्यावरा नगर के एबी रोड पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गुरुवार सुबह 5.30 बजे शहर थाने के कांचरी पुलिया पर हुए इस हादसे में दूल्हे की ताई व दो चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दूल्हा समेत 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दूल्हे की मां, चाची समेत 8 गंभीर को भोपाल रेफर किया है।

ये भी पढ़ें

पुलिस की इस एक गलती ने दिलाई सोनम रघुवंशी को जमानत! कोर्ट में उठे सवाल

घायलों में बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद सिविल अस्पताल में प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई, जहां पहुंचे गंभीर घायलों को समय पर इलाज नहीं मिला। इससे दूल्हे के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि, दोनों घायलों घटनास्थल से अपने पैरों पर चलकर व बात करते हुए आए थे लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। नर्स ने सिर्फ ड्रिप व इंजेक्शन ही लगाए हैं जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। डॉक्टरों घायलों के पहुंचने के आधा घंटे बाद पहुंचे थे।

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना तक पहुंची सूचना

बारातियों ने हादसे के बाद अस्पताल में लापरवाही की सूचना मुरैना से कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना को दी। कृषि मंत्री कंसाना की सूचना पर राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार मौके पर पहुंचे और प्रबंधन व जिम्मेदारों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई। राज्यमंत्री पंवार के अस्पताल पहुंचने की सूचना से हडक़ंप मच गया। ज्यादातर डॉक्टर व अधिकारी एवं कर्मचारी दौड़े- दौड़े अस्पताल पहुंचे। स्थिति यह रही कि राज्यमंत्री पंवार ने मृतकों का पोस्टमार्टम तक मचुZरी के बाहर खड़े होकर कराया।

उज्जैन के रिसोर्ट में एक मई को होनी है शादी

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया। शहर थाना टीआइ वीरेंद्र धाकड़ के अनुसार, मुरैना के रछेड गांव के दिव्यांश पुत्र विक्रम सिंह तोमर की शादी इंदौर की दुल्हन से एक मई को उज्जैन के एक रिसोर्ट में होना है। इसके लिए दूल्हे दिव्यांश सहित उनके परिजन व रिश्तेदार धर्मेंद्र ट्रेवल्स की नंबर एमपी 70 जेड डी 6654 से बुधवार रात करीब 9 बजे गांव से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे।

ड्राइवर को आई नींद की झपकी और खाई में गिर गई बस

तभी रास्ते में हाइवे पर ब्यावरा के कांचरी पुलिया के पास अचानक से चालक को नींद का झपकी आई और वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडरनुमा खाई में गिरती हुई दूसरी लेन पर लहराते हुए करीब 50 से 60 मीटर तक रॉग साइड चली और आगे जाकर पलट गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के होटल व ढ़ाबे वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बस में बच्चों सहित करीब 65 से 70 बाराती सवार थे। बस में ठीक ठाक या कम घायल रहे बारातियों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बस के नीचे दबी विटोली देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दूल्हे के दो चचेरे भाइयों सहित 3 की मौत

हादसे में दूल्हे की सगी ताई विटोली देवी पत्नी अशोक सिंह तोमर 60 साल की मौके और उसके चचेरे भाई अंशु उर्फ विष्णु पुत्र धर्मेंद्र सिंह तोमर 25 साल व अभय पुत्र दिवाकर सिंह तोमर 24 साल निवासी रछेड महुआ की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूल्हे की मां ललिता पत्नी विक्रमसिंह तोमर 45 साल, चाची अनीता पत्नी स्वीकार सिंह तोमर 50 निवासी रछेड़, सृष्टि पुत्री विश्वजीत सिकरवार 5 साल डीडी नगर ग्वालियर, शिबु उर्फ शिवम पुत्र राजा सिंह तोमर 17 साल रछेड , अश्वनी सिंह उर्फ राजा पुत्र अशोक सिंह तोमर 35 साल रछेड, विश्वजीत पुत्र दिवाकर सिंह तोमर 38 महुआ, अमन पुत्र ओम प्रकाश सिंह भदौरिया 23 साल खड़ेरी खडेरी का बड़ापुरा अटेर भिंड, शांभवी पुत्री अनुराग तोमर 3 साल रछेड को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया है।

यह हुए घायल

शहर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे के अन्य घायलों में अजय पुत्र रामनिवास शर्मा 47 साल रतिराम का पुरा मुरैना, आरोही पुत्री विवेक सिंह तोमर 9 साल रछेड, अविका पुत्री विश्वजीत तोमर 4 साल रछेड, सतीश पुत्र बाबू सिंह राजावत 42 साल चक्कर नगर इटावा, कुलदीप पुत्र छोटे सिंह तोमर 32 साल महुआ मुरैना, संघमित्रा पत्नी पृथ्वी सिंह गहलोत 65 साल कुकर गांव हाथरस आगरा, रविता पत्नी हिमांशु तोमर 38 साल रछेड, अर्चना पत्नी अनुराग सिंह तोमर 29 साल रछेड, मन्नू पुत्र सतीश सिंह राजावत 7 साल चाकर नगर भिंड, वेदिका पुत्री सतीश सिंह राजावत 13 साल चाकर नगर भिंड , दूल्हा दिव्यांश पुत्र विक्रम सिंह तोमर 28 साल रछेड, जय पुत्र जितेंद्र सिकरवार 7 साल भोपाल, ब्रह्मा कुमार पुत्र गणपत सिंह भदौरिया 36 साल लखनपुर बासौनी आगरा यूपी, मधुराज पुत्र गिरिराज सिंह भदौरिया 20 साल अटेर रोड भिंड, आकांक्षा पत्नी विश्वजीत सिंह सिकरवार 28 साल डीडी नगर ग्वालियर, आदित्य पुत्र राजेंद्र सिंह तोमर 23 साल रछेड, सुधा पत्नी अखंड प्रताप सिंह तोमर 35 साल रछेड, आर्य पुत्र अनुराग तोमर 7 साल रछेड व शिवा पत्नी हर्षित तोमर 23 साल रछेड आदि शामिल है।

कृषि मंत्री की सूचना पर अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री पंवार

कृषि मंत्री कंसाना से मिली हादसे की सूचना पर राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार सुबह साढ़े 8 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। राज्यमंत्री के अस्पतालपहुंचने के साथ ही एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, तहसीलदार आनंद जायसवाल, एएसपी के एल बंजारे, एसडीओपी प्रकाश शर्मा, देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट, शहर थाना टीआइ धाकड़ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी सिविल अस्पताल पहुंचा और घायलों की हर संभव मदद की। खास बात यह है कि, राज्यमंत्री करीब 2 घंटे तक सिविल अस्पताल में ही बैठे रहे और उन्होंने घायलों के इलाज की संपूर्ण प्रक्रिया बगैर किसी लेटलतीफी के पूरी कराई। मृतकों के पोस्टमार्टम कराने व सभी घायलों को रेफर कराने के बाद ही राज्यमंत्री अस्पताल से निकले।

ये भी पढ़ें

MP में शादी से लौट रहे ‘रघुवंशी परिवार’ को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, 3 की मौत
Published on:
30 Apr 2026 06:10 pm
Also Read
View All