राजगढ़

राजगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कार्यकर्ता को गाली देते ऑडियो वायरल

Shravan Patidar Audio : राजगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और इकलेरा पंचायत के सरपंच श्रवण पाटीदार का एक शख्स को गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पत्रिका वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 4:42 PM IST
Shravan Patidar Audio
भाजपा जिला उपाध्यक्ष का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम इकलेरा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रवण पाटीदार पर गांव के ही एक युवक के साथ फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़ी कथित फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है, जिसमें पीड़ित ने तलेन थाने में शिकायत देकर मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि, कथित तौर पर जिस जिस शख्स को गालियां दी जा रही हैं, वो भी भाजपा कार्यकर्ता है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि, सरपंच श्रवण पाटीदार ने फोन पर उनके साथ जमकर गाली-गलौज की हैं। ऐसी गालियां दी गईं जो सुनी नहीं जा सकतीं। साथ ही, ऑडियों में ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना को लेकर उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर तलेन थाना प्रभारी धर्मवीर पलैया ने बताया कि, इकलेरा गांव के सरपंच की शिकायत उन्हीं के गांव के एक युवक ने आवेदन देकर की है। कुछ गाली-गलौज उनके बीच हुई है। ​फिलहाल आवेदन लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहले यू-ट्यूबर्स से विवाद और मारपीट की थी

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और इकलेरा पंचायत के सरपंच की दादागीरी यहीं तक सीमित नहीं है। उसे अपने पद और पार्टी का इतना घमंड है कि, कुछ महीने पहले निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे यू-ट्यूबर्स के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया था। उस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामले ने काफी तूल पकड़ा था, एसपी तक शिकायत की गई थी, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप और सरपंच की दादागीरी के आगे कोई कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं हो पाई और अब एक बार फिर श्रवण पाटीदार वायरल हैं।

पद और रसूख का रौब, संस्कारित पार्टी का असली चेहरा भी सामने

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर को मिठाई खिलाते श्रावण पाटीदार (फोटो सोर्स: Patrika)

फिलहाल इस तरह के मामलों से कही न कही पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। लोगो का कहना है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित ओर संस्कारित बताती है, लेकिन ऐसे मामलो कि वजह से जनप्रतिनिधियों के व्यवहार और जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों से मर्यादित आचरण और कानून के प्रति सम्मान की अपेक्षा की जाती है।

Updated on:
24 Oct 2026, 4:42 PM IST
Published on: