राजगढ़

‘भैया धीरे चलाओ..’ यात्री चिल्लाते रहे और चालक ने खड़े ट्रक में ठोक दी बस, ब्यावरा में 2 की मौत 3 गंभीर

Rajgarh Bus Accident : एनएच-52 पर पनाली जोड़ के पास भीषण हादसा, टक्कर के बाद मची चीख-पुकार। टक्कर के बाद यात्री बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दो की मौत। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
3 min read
Rajgarh Bus Accident
Rajgarh Bus Accident (ब्यावरा बस हादसे में 2 यात्रियों की मौत 3 गंभीर Photo Source- Input)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे-52 पर एक चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार बस चलाने से दो लोगों की जान चली गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि, जिले के करनवास थाना इलाके के पनाली जोड़ के पास पचोर जा रही एक लोकल बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि, बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो बस यात्रियों की मौत हो गई, वहीं तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल, गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

करनवास पुलिस के अनुसार, बाबा बस (एमपी-33-पी-1086) शुक्रवार को पचोर की ओर जाते समय पनाली जोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर से धमाके जैसे आई आवाज, आवाज सुन आसपास मौजूद लोग बस के पास दौड़े और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निजी वाहनों से शासकीय अस्पताल पचोर पहुंचाया गया। यहां से दो घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उन दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, एक मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक भी नहीं हो सकी है।

हादसे में घायल हुए यात्री

Rajgarh Bus Accident (ब्यावरा बस हादसे में 2 यात्रियों की मौत 3 गंभीर Photo Source- Input)

बताया जा रहा है कि, इस भीषण हादसे में 75 वर्षीय होकम चंद्र पिता चंपालाल विश्वकर्मा ग्राम पाजरी, नरसिंहगढ़, 63 वर्षीय गोकुल प्रसाद पिता शंकरलाल मालाकार, निवासी करनवास, 35 वर्षीय मोहन सिंह पिता गंगाराम खजूरी तलेन, 50 वर्षीय शांति बाई पति रोडजी, निवासी हाडाहेडी ब्यावरा घायल हुए है। इनमें होकम और गोकुल प्रसाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन होकम ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

यात्री चिल्लाते रहे, लेकिन चालक तेज रफ्तार में दौड़ता रहा बस

Rajgarh Bus Accident (ब्यावरा बस हादसे में 2 यात्रियों की मौत 3 गंभीर Photo Source- Input)

घायल मोहन सिंह के अनुसार, बस चालक ब्यावरा से ही तेज गति से वाहन चला रहा था। बस में बैठे कई यात्रियों ने उसे कई बार को थोड़ा धीरे चलने को भी कहा। बीच में भी ऐसे कई मौके आए, जिसमें यात्रियों द्वारा उसपर तेज गति में चलाने पर चिल्लाया भी, लेकिन चालक किसी की बात पर ध्यान नहीं दे रहा था। यात्रियों की चेतावनी के कुछ ही मिनट बाद बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा टकराई।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ बस का अगला हिस्सा

Rajgarh Bus Accident (ब्यावरा बस हादसे में 2 यात्रियों की मौत 3 गंभीर Photo Source- Input)

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, टक्कर इतनी तेज थी कि, बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही करनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मामले की जांच में जुटी करनवास थाना प्रभारी संगीता शर्मा का कहना है कि, अबतक की पूछताछ और पड़ताल में बस की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही हमारी टीम पहुंच गई थी, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है, फिलहाल, जांच कर रहे है।

Updated on:
01 Aug 2026 06:59 am
Published on:
01 Aug 2026 06:59 am