राजगढ़

Rajgarh News: सड़क समझकर पानी में उतार दी कार, देखते ही देखते बह गई, चार बच्चों समेत 9 लापता

Eco Car Flood Accident: राजगढ़ में पुल पर भरे पानी में सड़क नहीं समझ पाया बाहर का चालक, 11 लोग थे सवार,दो ने तैरकर बचाई जान।
3 min read
• •
Aug 10, 2026
Rajgarh Flood Accident eco car swept away
Rajgarh Flood Accident: बाढ़ के पानी में बह गई इको कार, चार बच्चे समेत 9 लापता (फोटो सोर्स- Patrika)

(राजगढ़ से राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

Rajgarh Flood Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले मप्र के राजगढ़ जिले में बीते 24 घंटे से जिले में जारी बारिश से हर कस्बा, शहर जल मग्न है। सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना बायपास पर सोमवार को ईको कार नाले में डूब गई। जिस नए बायपास से होकर देवास जिले के सतवास से परिवार सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था, उसी बायपास पर बने पुल पर अत्यधिक बारिश के कारण पानी भर गया था। बाहर से आए चालक को पानी की गहराई और पुल की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा। कार पानी में उतरते ही असंतुलित होकर बह गई। कार में सवार 11 लोगों में से दो किसी तरह बाहर निकल आए। एक महिला का भी रेस्क्यू किया गया। अभी तक दो महिलाओं के साथ ही एक बच्चे और दो अन्य के शव मिल चुके हैं। अभी अन्य की तलाश जारी है।

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़


हादसे के बाद पड़ाना में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम, पुलिस की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिन्हें रस्सी बांधकर रोकना पड़ा। करीब तीन से चार घंटे से वहां लगातार रेस्क्यू चल रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सारंगपुर राहुल रघुवंशी सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की। क्रेन की मदद से पानी में कार और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं। फिलहाल कार और नौ लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है।

फोटो सोर्स- Patrika)

बाहर का चालक, रास्ता समझ नहीं आया


परिवार सतवास से कड़लावद जा रहा था। चालक स्थानीय रास्ते से परिचित नहीं था। रात के समय तेज बारिश और पुल पर भरे पानी के कारण उसे सड़क की स्थिति और पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा। कार आगे बढ़ी तो पानी में फंसने के बाद असंतुलित होकर बह गई। देखते ही देखते कार पानी में समा गई और उसमें बैठे लोग लापता हो गए।

24 घंटे में 8 इंच बारिश, पानी ज्यादा होने से सड़क तक पहुचा


जिले के साथ ही अकेले पड़ाना में बीते 24 घंटे में 8 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। हर तरफ पानी ही पानी हो चुका है। यही पानी बायपास तक पहुंच गया, जिसके चलते पुल के पास का पानी कार चालक को समझ नहीं आया और कार जलमग्न हो गई। यानी सर्वाधिक बारिश के चलते ऐसा हुआ है, हर तरफ पानी हुआ, पुल और रोड के आसपास भी पानी हो गया, जिसके चलते ऐसा हादसा हो गाय।

रेस्क्यू में जुटी पुलिस और टीम

सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सारंगपुर राहुल रघुवंशी सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की। क्रेन की मदद से पानी में कार और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं। फिलहाल कार और नौ लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है।

रामीणों ने रोका, फिर भी पुल की ओर बढ़ा चालक

ग्रामीणों के अनुसार बायपास के पुल पर पहले से पानी भरा हुआ था। गांव के लोगों ने ईको चालक को पुल की ओर जाने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चालक नहीं माना और जोखिम उठाते हुए वाहन को आगे ले गया। इसके बाद पानी के तेज बहाव में ईको कार बह गई। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू टीम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए क्रेन सहित अन्य संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों को सहयोग कर रहे हैं।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है। ……

Updated on:
10 Aug 2026 02:14 pm
Published on:
10 Aug 2026 12:23 pm