राजगढ़

‘पैसे दो नहीं तो फोटो वायरल कर देंगे’, राजगढ़ में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, 6 महीने में ठगे 30 लाख रुपए

Sextortion Gang Busted: पूरे मामले का खुलासा एसपी अमित तोलानी ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी युवा हैं।

4 min read
Jun 10, 2026
sextortion gang busted by rajgarh police 6 fraudsters arrested
sextortion gang busted: राजगढ़ में पहली बार सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़ (फोटो सोर्स- Patrika.com)

(रिपोर्ट- राजेश विश्वकर्मा, राजगढ़)

Sextortion Gang Busted: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सेक्सटॉर्शन के जरिए देश के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले यूपी के एक शातिर गिरोह को राजगढ़ पुलिस ने धरदबोचा। बीते सालों में यह पहला मौका है जब ऐसे मामले में कोई आरोपी हाथ लगा है। यहां पूरी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी है। जिसने बीते छह माह में करीब 30 लाख रुपए की ठगी अलग-अलग माध्यम से की है। यह गैंग आम तौर पर न्यूड फोटो, वीडियो, वीडियो कॉल और व्यक्तिगत जानकारी को वायरल करने की धमकी देकर लोगों को गुमराह करती है, उन्हें डराती और रुपए ऐंठती हैं।

थाना कोतवाली में 2 जून को दर्ज हुई एक एफआइआर की जांच करते हुए पुलिस टीम इन तक पहुंची। चार आरोपियों को पुलिस ने यूपी के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। जहां पता चला कि राजगढ़ में किराना की दुकान पर काम करने वाले 27 वर्षीय एक युवक को इन्होंने जाल में फंसाया। पहले उसके फोन पर कब्जा किया। अनजान लिंक भेजकर क्लिक करते ही फोन उनके कब्जे में आ गया। फिर उसका फोटो लेकर उसे न्यूड (अश्लील) कर दिया। फिर वही फोटो उसे भेजकर अलग-अलग बार में करीब 28 हजार रुपए उससे ठगे। थाने में रिपोर्ट करने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

सभी आरोपी युवा, 30 लाख रुपए छह माह में कमा चुके

पूरे मामले का खुलासा एसपी अमित तोलानी ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी युवा हैं। यानी 30 साल के आसपास की आयु के हैं। 30 लाख रुपए महज छह माह में वे कमा चुके हैं। कमाई का शॉर्टकट माध्यम साइबर ठगी को उन्होंने बना रखा था। कम समय में रुपए कमाने के लालच में वे ये काम करने लगे। हालांकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है लेकिन उनसे जुड़ी अन्य लिंक का खुलासा यहां होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि उक्त आरोपी बाइनेंस सोशल मीडिया ऐप का उपयोग करते हैं। जिसमें क्रिप्टो करंसी खरीदी जाती है। फिर इसी रााशि को बिट क्वॉइन में बदलकर विदेशों में भी भेज दी जाती है। इन आरोपियों से एक बड़े रैकेट के खुलासे की उम्मीद है।

पुलिस टीम ने मोहम्मद आकीब खान (22), इस्माइल (28 ), मोहम्मद इल्तिफात (28) और अरमान हुसैन निवासी जिला अमेठी (उप्र) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रकरण से संबंधित बैंक खातों डिजिटल लेन-देन, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया खातों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। उक्त आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई। 30 लाख रुपए बाइनेंस के माध्यम से अन्य खातों में स्थानान्तरित की गई है उन खातों की जानकारी प्राप्त कर प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार के किए सेक्सटॉर्शन गैंग के सदस्य (फोटो सोर्स- Patrika.com)

फोन हैक कर फोटो चुराया, फिर शुरू किया ब्लैकमेलिंग

जानकारी के अनुसार 27 साल के युवक के साथ 19 मई से 2 जून के बीच यह ठगी हुई। उसने बताया कि पहली वाट्स ऐप कॉल 19 मई को आई। कॉलर ने कहा कि आपका लोन चल रहा है, 2000 रुपए जमा करो। युवक ने कहा मैंने कोई लोन नहीं लिया। इस पर कॉलर ने कहा कि यदि दो हजार नहीं दिए तो तुूम्हारे अश्लील फोटो सभी क रिश्तेदारों को डाल देंगे। साथ ही तूझे वहीं आकर मार डालेंगे। इसके बाद उन्होंने अश्लील फोटो बनाकर डाल दिया। पहली बार 2000 डाल दिए, फिर 25 मई को कॉल आया, फिर कहा कि 5000 का लोन चल रहा है, रिकवरी एजेंट नबकर कॉल किया और फोटो वायरल करने की धमकी दी, रोकने के बदले 5000 मांदगे, युवक ने नंबर ब्लॉक कर दिया, इसके बाद 1 जून को फिर से कॉल आया, फिर कहा कि ऋण कंपनी से बोल रहा हूं, आपका लोन चल रहा है। राशि नहीं डाली तो तुम्हारी नग्न तस्वीरें इंटरनेट और संपर्क सूची को दे दी जाएगी।बार-बार वे कॉल करते रहे और अलग-अरग बार में करीब 28 हजार रुपए डलवा लिए। इसके बाद थाने पुहंचा और रिपोर्ट लिखवाई।

अलर्ट रहना और समय पर शिकायत करना बेहद जरूरी

एसपी अमित तोलानी ने कहा कि सेक्सटॉर्शन के साथ ही साइबर ठगी के अन्य मामले भी सामने आते रहे हैं। जिससे बचने के लिए हमें अतिरिक्त सतर्ककता की जरूरत है। यानी कोई भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही यदि आप ठगी का शिकार होते भी हैं तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। ऐसे अपराधों में समय पर एक्टिव होना ही सबसे बड़ी सफलता है। यहां हमारी टीम समय से एक्टिव हो गई और आरोपियों तक पहुंच पाई। थोड़ी भी ढील देते तो आरोपी हाथ से निकल सकते थे।

राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार के किए सेक्सटॉर्शन गैंग के सदस्य (फोटो सोर्स- Patrika.com)

खुद की सतर्कता ही बचाएगी

साइबर ठगी के साथ ही सेक्सटॉर्शन सहित अन्य प्रकार की ठगी आजकल आम हो गई है। इसेस बचने केलिए खुद की सतर्कता बेहद जरूरी है। सेक्सटॉशर्न से बचने के लिए पहले हमें यह तय करना होगा कि हम किससे बात कर रहे हैं और हमारी निजता का उल्लंघन क्यों कर रहे हैं? यानी किसी के बहकावे में न आएं, किसी भी फोन कॉल्स और अनजान वीडियो कॉल पर जुड़ने की जरूरत ही नहीं हैं। साथ ही अपने मोबाइल में जरूरी सेटिंग्स कर के रखें जिससे अनजान एप का कब्जा उस पर न हों। खासकर टू फेक्टर अथेंटिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग हमेशा ऑन रखें।

Published on:
10 Jun 2026 09:18 pm