24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरसिंहगढ़ में मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा, जिपं अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, भाजपा नेता ने मारा थप्पड़

Rajgarh Narsinghgarh Protest- सांदीपनि स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में राजनीतिक बवाल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा थप्पड़ का VIDEO,, थाने पहुंचा मामला...।
2 min read
Google source verification
Chandersingh Saundhiya

Narsinghgarh News- राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया। जमकर हुआ हंगामा।

Narsinghgarh News-राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के नरसिंहगढ़ में हुए सांदीपनि स्कूल लोकार्पण कार्यक्रम में शुक्रवार को उस समय माहौल राजनीतिक हो गया, जब जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया को पहले तो कार्यक्रम में जाने से रोका, फिर मंच पर रोक दिया। मंच पर बैठे तो धक्के मारकर उतार दिया। इसके बाद भाजपा नेता ने थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरा नजारा प्रभारी मंत्री और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार को दोपहर में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही हो गई थी। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, उपाध्यक्ष पर्वत यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा और उनके समर्थक भी कार्यक्रम में जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें आशंका थी कि वे नीट परीक्षा मामले को लेकर मंत्री के सामने विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। रोके जाने पर सौंधिया समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी भी हुई। बाद में एसडीएम गोविंद दुबे और तहसीलदार की समझाइश के बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल ले जाया गया। जहां मंच पर जगह नहीं होने के कारण वे जमीन पर ही बैठ गए। बाद में उन्हें सम्मान के साथ मंच पर बैठाया गया।

मंच पर भी हुआ विवाद, धक्के मारकर उतारा

जब जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मंच पर बैठ गए तब भाजपा विधायक का भाषण चल रहा था। इसी दौरान चंदरसिंह ने प्रभारी मंत्री से शिकायत करना शुरू कर दिया कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया और जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उचित सम्मान नहीं मिला। यह देख भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और एक कार्यकर्ता मंच पर पहुंचा और कहा कि नीचे उतरो, तुम लोग कार्यक्रम बिगाड़ने आए हो। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मंच पर धक्का-मुक्की व तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ देर के लिए लोकार्पण समारोह राजनीतिक अखाड़े में बदल गया और कार्यक्रम में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रह गए।

भाजपा नेता ने मारा थप्पड़

मंच पर हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति संभाली और जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया सहित अन्य को कार्यक्रम स्थल से थाने ले जाने लगी। तभी मंच के ही सामने ही एक भाजपा कार्यकर्ता ने चंदर सिंह सौंधिया को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। जिपं अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर तरह-तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। बच्चों के नए स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में राजनीतिक हंगामे की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा नहीं होना चाहिए।