25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़ थप्पड़ कांड के 24 घंटे बाद बदली सियासत, भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता गले मिले

Rajgarh slap controversy: राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में कल तक सियासी टकराव चरम पर था, लेकिन 24 घंटे में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता गले मिले, माफी हुई और आंदोलन रोक दिया गया।
2 min read
Google source verification
rajgarh slap controversy bjp mla congress leader hug after 24 hours

Rajgarh slap controversy: भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता गले मिले (फोटो सोर्स - Patrika)

(रिपोर्ट- राजेश विश्वकर्मा, राजगढ़)

Rajgarh Slap Controversy Video: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री के एक कार्यक्रम के दौरान जिपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बीच हुए थप्पड़ कांड के बाद शनिवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है। जिले के नरसिंहगढ़ में कल जिस विवाद ने प्रदेश की राजनीति का ध्यान खींच लिया था, उसका पटाक्षेप शनिवार को हो गया। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की मौजूदगी में भाजपा विधायक मोहन शर्मा और कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया व उपाध्यक्ष पर्वत यादव आमने-सामने आए। कुछ देर की बातचीत के बाद तीनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और बीते घटनाक्रम को भुलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने नरसिंहगढ़ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया।

विधायक ने कहा- सभी जनप्रतिनिधि सम्मानीय हैं

विधायक मोहन शर्मा ने कहा, "मेरे लिए सभी जनप्रतिनिधि सम्माननीय हैं। मैं हमेशा सभी का सम्मान करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। जो कुछ हुआ, वह दुखद था और उसका मुझे भी अफसोस है।"

जिपं अध्यक्ष ने कहा- वे मेरे पिता सामान है

जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया ने कहा, "जिन बुजुर्ग ने मेरे साथ ऐसा किया, वे मेरे पिता समान हैं। उन्होंने माफी भी मांगी है। मेरे मन में हमेशा बुजुर्गों के प्रति सम्मान रहेगा।" उन्होंने जिलेभर से नरसिंहगढ़ आने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आज का धरना-प्रदर्शन स्थगित किया जाता है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थान पर ही रहें।

विधायक ने खेद प्रकट किया- जिपं उपाध्यक्ष

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत यादव ने भी कहा, "विधायक मोहन शर्मा हमारे सम्माननीय हैं। उन्होंने खेद व्यक्त किया है। अब किसी प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं ने जो सहयोग किया, उसके लिए उनका धन्यवाद।"

एक दिन पहले हुआ था थप्पड़कांड

शुक्रवार को नरसिंहगढ़ में प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया और उपाध्यक्ष पर्वत यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा विधायक मोहन शर्मा के समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के बीच नारेबाजी, धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई थी। कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी थी। घटना के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया था, लेकिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और विवाद समाप्त होने के साथ कांग्रेस ने प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया।