
Narsinghgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ जिले के नरसिंहगढ़ शहर के फूलबाग इलाके में वर्षों से जर्जर पड़े नगरपालिका के पुराने आवास जल्द ही नए स्वरूप में नजर आने वाले हैं। नगरपालिका ने इन आवासों को तोड़कर, यहां नवीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाना शुरु कर दिया गया है। करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले कॉम्प्लेक्स में दुकानों के साथ फ्लैट भी बनाए जाएंगे।
नगर पालिका की योजना इन दुकानों और फ्लैटों के विक्रय से आय अर्जित करने की है। इसी आमदनी का इसतेमाल भविष्य में नवीन नगरपालिका भवन के निर्माण में किए जाने की भी योजना है। दरअसल, फूलबाग में नपा के करीब चार पुराने आवास लंबे समय से जर्जर हालत में थे। इन आवासों की स्थिति खराब होने के कारण इनका उपयोग भी नहीं हो पा रहा था। अब नपा ने इन्हें तोड़कर उत भूमि पर नए शॉपिंग कॉउह्रश्वलेस का निर्माण शुरू कराया है।
निर्माण कार्य फिलहाल जारी है और नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। पहले फ्लोर पर 13 दुकानें, द्वितीय तल पर बनेंगे चार फ्लैट प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पहली मंजिल में करीब 13 दुकानों का निर्माण हो रहा है। नगरपालिका इन ऊलैटों को नियमानुसार विक्रय करेगी। दुकानों और ऊलैटों से होने वाली आय से जहां नपा की आय के नए स्रोत विकसित होंगे, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी जमीन का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा। फूलबाग क्षेत्र में दुकानों के निर्माण से शहर को एक नया व्यावसायिक क्षेत्र भी मिलने की उउमीद है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को नए व्यवसायिक प्रतिष्ठान उपलह्ध होंगे।
नपा शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर दुकानों का निर्माण कर रही है। इनमें मेला ग्राउंड सामुदायिक भवन क्षेत्र, हरदौनलाला मंदिर के समीप, बस स्टैंड तथा स्टेडियम के सामने बनाई गई नई दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा पत्थरपीठा बाजार में करीब 100 दुकानों का नवीन कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया जा रहा है। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद क्षेत्र में लंबे समय से बनी गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था किए जाने की योजना है। इससे बाजार में आने वाले लोगों और दुकानदारों दोनों को सुविधा मिलेगी।
इधर नपा ने अपने वर्तमान कार्यालय को अस्पताल रोड स्थित सरस्वती स्कूल के सामने खाली पड़ी सरकारी भूमि पर स्थानांतरित करने की योजना भी तैयार की है। इसके लिए नपा ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी किए जाने की बात कही गई है। नपा अधिकारियों के अनुसार फूलबाग में प्रस्तावित शॉङ्क्षपग कॉउह्रश्वलेस और ऊलैटों के विक्रय से होने वाली आय का उपयोग नवीन भवन के निर्माण में किया जाएगा। हालांकि नए कार्यालय भवन का निर्माण बजट की व्यवस्था होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
नपा सीएमओ अभिषेक जैन का कहना है कि, ज्ञात रहे कि वर्तमान में जिस भवन में नपा कार्यालय संचालित हो रहा है, उसमें नपा के कार्यों के हिसाब से पर्याप्त कक्ष और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सुविधाएं मिलेंगी और फूलबाग में पुराने जर्जर आवासों की जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से शहरवासियों को नई व्यावसायिक सुविधाएं मिलेंगी। शहर के विकास और बेहतर सुविधाएं उपल ध कराने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है।