MP News: महिला का कहना है कि हाल ही में मुझे हकीकत पता चली कि उसकी दो पत्नियां पहले से हैं। पहली पत्नी को उसके मायके गुमानीपूरा छोड़ रखा है...
MP News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह दांगी के खिलाफ एक 30 वर्षीय महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि दांगी ने दो पत्नियां होने के बावजूद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा। कई बार मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
महिला ने एसपी से शिकायत में बताया कि कुलीखेडा निवासी मेहरबान सिंह का हमारे गांव में आना जाना था। इससे मेरी जान पहचान हो गई। वह बात करने लगा। पत्नी के रूप में रखा एक दिन मुझसे बोला कि मैं तुम्हें पंसद करता हूं। शादी करना चाहता हूं। झांसे में लिया और करीब 11 माह पूर्व अपने गांव कुलीखेड़ा ले गया। वहां मुझे पत्नी के रूप में रखा। फिर लड़का पैदा करने का दबाव बनाता रहा।
हाल ही में मुझे हकीकत पता चली कि उसकी दो पत्नियां पहले से हैं। पहली पत्नी को उसके मायके गुमानीपूरा छोड़ रखा है। दूसरी पत्नी शिक्षिका है जो खिलचीपुर में रहती है। उसकी तीन लड़कियां है। इस पर मैंने मेहरबान सिंह से सच्चाई जानना चाही तो उसने मारपीट की। इससे मेरा गर्भपात हो गया। इसके बाद उसने मेरा गर्भ ठहरने के लिए शाजापुर इलाज भी करवाया। शिकायत के बाद खिलचीपुर पुलिस ने दहेज प्रताडऩा एवं मारपीट का मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जो महिला मुझ पर आरोप लगा रही है, वह पहले से शादीशुदा है। मैंने उसे कभी नहीं रखा, न मारा। सारे आरोप निराधार हैं। मैं दो बार से जिला उपाध्यक्ष रहा हूं। यह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। -मेहरबान सिंह दांगी, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा