Theft News: राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ व आसपास क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर की जा रही सिलसिलेवार चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CG Theft News: राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ व आसपास क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर की जा रही सिलसिलेवार चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित कुल 3 लाख 95 हजार 500 रुपए का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुनील साहू निवासी उदयपुर थाना छुईखदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी की शाम लगभग 5.30 बजे खेत से घर लौटने पर देखा कि घर के दो कमरों के दरवाजे खुले थे। आलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी से 30 हजार रुपए नकद, 3 नग सोने की पत्ती, 1 सोने का टॉप्स, 2 जोड़ी चांदी की पायल एवं एक पुरानी चांदी की पायल चोरी होना पाया गया।
इसी तरह ग्राम बफरा निवासी रेखचंद साहू ने चौकी जालबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 फरवरी को परिवार सहित शादी में गए थे। 14 फरवरी को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। आलमारी से 15 हजार रुपए नकद, सोने का कान का टॉप्स एवं एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी हो चुकी थी।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए केसीजी पुलिस ने थाना छुईखदान, चौकी जालबांधा एवं साइबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी के पैटर्न का विश्लेषण किया तथा पुराने आरोपियों और संदिग्धों पर नजर रखी।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि ग्राम करमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू, जो हाल ही में जेल से छूटा था। अपने साथियों के साथ संदिग्ध रूप से घूम रहा है। पुलिस ने ओमप्रकाश साहू (19 वर्ष) एवं दिलेश्वर साहू (23 वर्ष) दोनों निवासी करमतरा चौकी जालबांधा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने 11 फरवरी को उदयपुर और 10 फरवरी को ग्राम बफरा में चोरी की।