राजनंदगांव

CG Rape Case: राजनांदगांव में महिला से दरिंदगी के बाद मर्डर, बाड़ी में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape case: छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। बैंकुठपुर में 11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद राजनांदगांव में रेप और मर्डर का मामला सामने आया है...
2 min read
CG Rape Case
CG Rape Case

CG Rape and Murder Case: वनांचल में बकरकट्टा थाना क्षेत्र के तेंदूभाठा गांव में एक महिला से जबरदस्ती बलात्कार करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को धारा 64, 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

CG Rape Case: पति से अलग रह रही थी महिला

घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय उतरा बाई नेताम पति को छोड़कर अपने पिता संतोष नेताम के घर तेंदूभाठा में रह रही थी। 24 नवबर को उतरा बाई अपने पिता के बाड़ी स्थित घर में अकेली थी। पिता व उसके परिजन कुछ काम से बाहर गए हुए थे।

बाड़ी में महिला से रेप

Rape and Murder case: महिला उतरा बाई को अकेली पाकर गांव के ही आरोपी 29 वर्षीय रामकुमार नेताम पिता जीरजोधन नेताम महिला के बाड़ी स्थित घर पहुंचा और उतरा बाई के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी रामकुमार द्वारा घटना को किसी को बताने के डर से उतरा बाई की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। 25 नवबर की सुबह परिजन घर पहुंचे तो उतरा बाई मृत अवस्था में पड़ी मिली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

इस दौरान परिजनों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म करने व गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों व ग्रामीणों का बयान लिया और संदेह के आधार पर आरोपी रामकुमार नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने महिला उतरा बाई से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Updated on:
27 Nov 2024 02:02 pm
Published on:
27 Nov 2024 02:02 pm