राजनंदगांव

CG Road Accident: मातम में बदली राखी की खुशियां! ट्रेलर की चपेट में आने से भाई की मौत, इधर बहन नर्स ने भी तोड़ा दम

Rajnandgaon Road Accident: Rajnandgaon Road Accident: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में राखी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब ट्रेलर ने भाई व नर्स को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 2:21 PM IST
cg accident

CG Road Accident: राजनांदगांव जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण व एक निजी अस्पताल में पदस्थ नर्स की मौत हो गई। एक घटना चिचोला चौकी के चिरचारी के पास की है। वहीं दूसरी घटना शहर के मठपारा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। दोनों मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार शहर के चौखड़िया पारा सिंधी धर्मशाला निवासी 37 वर्षीय लीना देवांगन पति सुनील देवांगन सुंदरा स्थित मल्टीस्पेस्लिस्ट अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्य करती थी। शनिवार को लीना देवांगन मोपेड में अस्पताल ड्यूटी करने सुंदरा जा रही था। इस दौरान मठपारा स्थित पेट्रोल पंप के पास मालवाहक क्रमांक सीजी 04 एलजी 6702 के चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए मोपेड को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में लीना देवांगन को गंभीर चोटें आई थीं। उसे इलाज के लिए सुंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान लीना की मौत हो गई।

CG Road Accident: दोस्त के ससुराल गए थे

वहीं दूसरी घटना में चिरचारी के पास बाइक लेकर पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। घटना में मौके पर मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के ग्राम थुहाडबरी निवासी धनंजय साहू अपने साथी प्रेम साहू व गनेश्वर भैंसवारे के साथ बाइक में सवार होकर गनेश्वर भैंसवारे के ससुराल बागनदी में राखी छोड़ने आए थे। राखी छोड़कर वापस गांव थुहाडबरी जाते समय नेशनल हाइवे पर चिरचारी के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।

इस दौरान धनंजय और गनेश्वर भैंसवारे पैदल और प्रेम साहू बाइक को पैदल पेट्रोल भराने कुछ दूर पर स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। पेट्रोल पंप जाने रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार वाहन ट्रेलर क्रमांक आरजे 06 जीडी 0930 के चालक ने बाइक लेकर जा रहे प्रेम साहू को रौंद दिया। घटना में प्रेम साहू की मौत हो गई है। पुलिस विवेचना में जुटी है।

Updated on:
19 Aug 2024, 2:21 PM IST
Published on: