राजनंदगांव

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! चौक-चौराहों पर अब नहीं बिकेगी शराब, खुले में पीने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh news: राजनांदगांव के देवादा गांव ने नशामुक्ति की दिशा में बड़ा कदम उठाया। अवैध शराब बेचने या खुले में पीने पर 10,000 रुपए जुर्माना, सूचना देने वालों को 5,000 रुपए इनाम।

2 min read
मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! (Photo source- Patrika)

Chhattisgarh news: अब गांवों में नशे के खिलाफ बिगुल बज चुका है। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत देवादा ने एक मिसाल कायम करते हुए ग्रामसभा में नशामुक्त गांव की दिशा में सख्त निर्णय लिया है। अब गांव में अवैध शराब बेचने या खुले में शराब-गांजा पीने पर रु 10,000 का जुर्माना लगेगा, वहीं सूचना देने वालों को रु 5,000 का नकद इनाम भी मिलेगा और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

11 अक्टूबर को आयोजित ग्रामसभा बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। उपसरपंच राम देशमुख ने बताया कि गांव में लगातार नशे की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही थी। सामाजिक बुराइयों और अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कठोर लेकिन आवश्यक निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें

मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका! इस गांव में अब पूरी तरह शराब बंद, नियम तोड़ने वालों पर कड़ा जुर्माना

Chhattisgarh news: खुले में पीना अब पड़ेगा भारी

गांव के चौक-चौराहों, स्कूल के आसपास, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों में कोई भी शराब या गांजा पीता पकड़ा गया, तो रु 10,000 का दंड तुरंत लगाया जाएगा। यह नियम हर आयु वर्ग पर समान रूप से लागू होगा।

सूचना देने वाले होंगे सम्मानित

अगर कोई ग्रामीण किसी अवैध शराब बेचने वाले या नशा करने वाले की जानकारी देता है, तो उसे रु 5,000 तक का इनाम मिलेगा। खास बात यह है कि उसका नाम गुप्त रखा जाएगा, ताकि लोगों में डर या झिझक न रहे।

युवा बोले-अब नहीं सहेंगे नशे को

Chhattisgarh news: ग्रामसभा में युवाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और इस पहल को सराहा। उनका कहना था कि नशा न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर रहा है। अब समय आ गया है कि गांव खुद आगे बढ़कर इस बुराई को खत्म करे।

ये भी पढ़ें

CG News: शराब नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, फाटक बंद कर सो गया गेटमैन, रेलवे ने कर दिया सस्पेंड

Updated on:
14 Oct 2025 02:08 pm
Published on:
14 Oct 2025 02:07 pm
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर