राजनंदगांव

मनपसंद सब्जी नहीं बनाने से खफा शराबी पति जानवरों की तरह पीटने लगा पत्नी को, जान बचाने महिला को बुलानी पड़ी पुलिस

शराबी पति ने मनपसंद सब्जी नहीं पकाने की बात को लेकर पत्नी की डंडे से कुटाई कर दी और मारपीट इतना ज्यादा बढ़ गया कि महिला को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

2 min read
मनपसंद सब्जी नहीं बनाने से खफा शराबी पति जानवरों की तरह पीटने लगा पत्नी को, जान बचाने महिला को बुलानी पड़ी पुलिस

राजनांदगांव/डोंगरगांव. राजनांदगांव जिले के ग्राम जोंधरा में एक शराबी पति ने मनपसंद सब्जी नहीं पकाने की बात को लेकर पत्नी की डंडे से कुटाई कर दी और मारपीट इतना ज्यादा बढ़ गया कि महिला को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। महिला के कमर, पैर व घुटने में गंभीर चोंटे आई है। जिससे वह बैठ भी नहीं पा रही है और रविवार होने के वजह से उसका एक्सरे नहीं किया जा सका है।

शराब के नशे में आए दिन करता है पत्नी से मारपीट करने की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरा निवासी प्रमोद सिन्हा का विवाह दैहान निवासी 23 वर्षीय युवती के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विगत 3 वर्ष पूर्व हुआ था और वर्तमान में उनका एक बच्चा भी है। विवाह के बाद प्रमोद अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था, जिसके चलते कई बार सामाजिक बंधुओं द्वारा उसे समझाइश भी दी गई थी। बेरोजगारी में दिन काट रहे प्रमोद पर इस समझाइश का कोई असर नहीं हुआ और शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था।

ये भी पढ़ें

ट्रांसफार्मर पर चढ़कर चोरी करना युवक को पड़ गया भारी, करंट लगने से मौत, अरहर के खेत में सड़ी हुई मिली लाश

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अस्पताल में मौजूद पीडि़त महिला के मां से मिली जानकारी के अनुसार यह उनका इकलौता पुत्र है। दोनों बहू-बेटे उससे भी बात नहीं करते थे। जिसके चलते 2-3 दिवस पूर्व दोनों को अलग कर हम अपना गुजर बसर कर रहे हैं। इधर पुलिस से पीडि़त महिला का बयान लेने के बाद आईपीसी की धारा 294, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत सलोनी में विगत दिनों परमेश्वरी पिता बहुर सिंह ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सलोनी निवासी मृतक का गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग का मामला था। लड़की की शादी घरवाले कहीं और तय कर दिए। इससे नाराज प्रेमी ने युवती को बाड़ी में काम में जाते वक्त बीच रास्ते में रोक लिया और हाथापाई करने लगा, इसी दौरान प्रमोद ने उसका मोबाइल छीनकर होने वाले पति को फोन कर शादी रुकवा दिया।

इस बात की शिकायत लड़की ने घरवालों से की तथा गांव में इस बात को लेकर दोनों पक्षों तथा समाज के लोगों के बीच एक बैठक भी आयोजित की गई। कुल मिलाकर लड़की का रिश्ता जो तय हुआ था वह टूट गया। बदनामी के चलते उसे भारी सदमा पड़ा और सुबह लड़की ने गांव के ही पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

राजनांदगांव जिले के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर मिला कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आते ही मचा हड़कंप, सकते में पूरा स्टाफ
Updated on:
07 Dec 2021 12:48 pm
Published on:
07 Dec 2021 03:39 pm
Also Read
View All