22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनांदगांव जिले के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर मिला कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आते ही मचा हड़कंप, सकते में पूरा स्टाफ

Coronavirus in CG: बीएमओ डॉ. अशोक बंसोड़ से मिली जानकारी अनुसार 5 दिसम्बर को आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के बाद अब अस्पताल में पदस्थ पूरे स्टॉफ का कोरोना जांच किया गया है

2 min read
Google source verification
राजनांदगांव जिले के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर मिला कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आते ही मचा हड़कंप, सकते में पूरा स्टाफ

राजनांदगांव जिले के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर मिला कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आते ही मचा हड़कंप, सकते में पूरा स्टाफ

राजनांदगांव/डोंगरगांव. राजनांदगांव जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के रास्ते यहां लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। ताजा मामला डोंगरगांव क्षेत्र का है। डोंगरगांव नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप की स्थिति है। बीएमओ डॉ. अशोक बंसोड़ से मिली जानकारी अनुसार 5 दिसम्बर को आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के बाद अब अस्पताल में पदस्थ पूरे स्टॉफ का कोरोना जांच किया गया है और पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया है।

डॉक्टर ने की थी ड्यूटी
लंबे अंतराल से पूरा अंचल कोरोना से बचा हुआ था, किन्तु अब नगर के अस्पताल में एक डॉक्टर के पॉजिटिव आने से स्थिति काफी संकट पूर्ण नजर आ रही है। मिली जानकारी अनुसार पीडि़त डॉक्टर ने 3 दिसम्बर को अस्पताल में ड्यूटी भी किया था, गनीमत ये रही कि उनके संपर्क में अधिक लोग नहीं आए हैं और विशेष लक्षण भी नहीं है। इससे कुछ राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके सभी प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों को खंगाला रहा है।

Read More: महाराष्ट्र से लौटा बीड़ी फैक्ट्री का कुक सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव, कोविड के नए वेरिएंट से निपटने अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग ...

विधायक भी पहुंचे थे कोरोना जांच के लिए
बता दें कि दो दिन पूर्व ही अस्पताल में एक विधायक भी स्वास्थ्य खराब होने के चलते अपने पूरे स्टाफ के साथ कोरोना जांच के लिए पहुंचे थे, पर उनकी और उनके साथ आए सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके पहले राजनांदगांव के बीड़ी फैक्ट्री में कार्यरत कुक कोरेाना पॉजिटिव मिला है। वह महाराष्ट्र से लौटने के बाद से ही बीमार था। जिसके बाद उसकी कोरोना जांच की गई।

Read More: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की दहशत के बीच विदेश से 30 लोग लौटे छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिनों के लिए किया क्वारंटाइन ....

अस्पताल में मास्क किया अनिवार्य
बीएमओ ने बताया कि डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल परिसर को सैनिटाइज और सभी अस्पताल स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। बीएमओ बसोड़ ने बताया कि हालात चिंताजनक नहीं है। साथ ही बताया की रविवार शाम को पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज भी किया गया है। मरीजों व उनके परिजनों की भी आवाजाही सामान्य बनी हुई है। ऐतिहात के तौर पर सभी स्टाफ व मरीजों को मास्क पहनकर अस्पताल परिसर में पहुंचने के लिए आदेशित किया गया है। अस्पताल के सभी स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया है।