22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रांसफार्मर पर चढ़कर चोरी करना युवक को पड़ गया भारी, करंट लगने से मौत, अरहर के खेत में सड़ी हुई मिली लाश

के इस अजीबो-गरीब मामले में पुलिस भी उलझ गई है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर चालू ट्रांसफार्मर से भला युवक क्या चुरा सकता था।

2 min read
Google source verification
ट्रांसफार्मर पर चढ़कर चोरी करना युवक को पड़ गया भारी, करंट लगने से मौत, अरहर के खेत में सड़ी हुई मिली लाश

ट्रांसफार्मर पर चढ़कर चोरी करना युवक को पड़ गया भारी, करंट लगने से मौत, अरहर के खेत में सड़ी हुई मिली लाश

राजनांदगांव/डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले में एक युवक को ट्रांसफार्मर में चोरी के लिए चढऩा भारी पड़ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहारा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर की है। यवुक ट्रांसफार्मर में चोरी करने की नीयत से चढ़ा था। युवक की संदिग्ध मौत के इस अजीबो-गरीब मामले में पुलिस भी उलझ गई है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर चालू ट्रांसफार्मर से भला युवक क्या चुरा सकता था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया है।

दवाई छिड़कने गए किसान के खेत में पड़ी थी युवक की लाश
मिली जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को जगन्नाथपुर निवासी 45 वर्षीय थानसिंह पिता गोविंद वर्मा सुबह 8 बजे अपने खेत में अरहर के पौधों में दवाई छिड़कने गया था, तो खेत में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे एक लगभग 30 से 35 साल के अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जो सड़ चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर मोहरा चौकी प्रभारी दिनेश यादव का कहना है कि युवक चोरी की नियत से ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत की असली वजह का खुलासा हो गया।

पूरी तहर खराब हो चुकी है लाश
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात पुरुष ने एक कत्थई रंग का चैन वाला फूल बाह का स्वेटर और कमर में लाल नीले रंग का लोवर पहना है। दोनों पैर में कपड़े के काले रंग का लेस वाला जूता पहना है, जिसमें अंग्रेजी में पीओके लिखा है। युवक की सड़ी हुई लाश को देखकर पुलिस को उसकी शिनाख्ती के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

रियां पेड़ में लटकी मिली युवक की लाश
राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डूमरडीहकला के खार में स्थित रियां पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटके मिला है। युवक की उम्र 20-25 साल बताई जा रही है। सोमवार सुबह शव मिलने से क्षेत्र व ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गई और घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव युवक के शर्ट से ही लटके मिला। युवक ने नीले रंग की जींस पहन रखी थी।