राजनंदगांव

राजनांदगांव में हादसा : यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, आधा दर्जन हुए घायल…मची चीख पुकार

Rajnandgaon Road Accident: हाइवे पर रफ्तार का कहर जारी है। रविवार सुबह नागपुर से रायपुर आ रही एक लग्जरी सवारी बस के खड़े ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। घटना में बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
less than 1 minute read
Luxury bus collided with standing truck, passenger injured
बुरी तरह क्षतिग्रस्त

CG Road Accident: राजनांदगांव। हाइवे पर रफ्तार का कहर जारी है। रविवार सुबह नागपुर से रायपुर आ रही एक लग्जरी सवारी बस के खड़े ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। घटना में बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में बस के कंडक्टर सहित चार सवारियों को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जागीरदार ट्रेवल्स की बस रविवार को नागपुर से सवारी भर कर रायपुर आ रही थी। इस दौरान शहर के रेवाडीह चौक के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का सामने का चक्का पंक्चर हो गया था। चालक और (Road Accident) परिचालक इसे सुधारने में लगे हुए थे। इस दौरान जागीरदार ट्रेवल्स की बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। घटना में बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं कंडक्टर के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। चार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

Road Accident: यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना कर दिया गया है। घटना सुबह 4.30 बजे की है और अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। अचानक ट्रक से टकराने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री आनन-फानन में बस से नीचे उतरे। घटना की जानकारी मिलते ही लालबाग पुलिस (CG Hindi News) तत्काल मौके पर पहुंची और यात्रियों की जानकारी ली। पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Published on:
24 Jul 2023 05:46 pm
Also Read
View All
सरकार गा रही विकास का गान! राजनांदगांव में 82 किमी हाईवे बदहाल, टोल नाके पर वसूली पूरी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जर्जर स्कूलों का बदलेगा हाल, बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, जानें कब शुरू होगा काम?

Rajnandgaon News: बच्चों की परीक्षा रद्द कर सेवा संकल्प कार्यक्रम में भेजा, कांग्रेस ने शिक्षा विभाग के कार्यालय का किया घेराव

राजनांदगांव NH मेंं फिर बड़ा हादसा, ट्यूशन से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही मौत

नवरात्र से पहले सड़क की बदहाली बनी चिंता, इसी रास्ते से गुजरेंगे डोंगरगढ़ के पदयात्री, मरम्मत को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह