Indian Railway Jobs 2023 : बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने कुल 1016 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में सहायक लोको पायलट के 820, तकनीशियन के 132 और जूनियर इंजीनियर के 64 पद शामिल हैं। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष, ओबीसी के लिए 45 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष है। चयन कंप्यूटर (Railway Job) आधारित टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।