कुछ माह पहले उप जेल खैरागढ़ में बंद है। वहीं दूसरा आरोपी राजनांदगांव का निवासी अमित सिंह है, जो लूट के अपराध में बंदी है। दोनों कैदियों ने मिलकर जेल की दीवार फांदने की योजना बनाई। दीवार फांदकर मोहनलाल तो फरार हो गया, लेकिन अमित सिंग जेल कंपाउंड में ही धरा गया। मोहनलाल के फरार होने की सूचना पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और ग्रामीणों की सहायता से (Rajnandgaon News) मोहनलाल को ग्राम बफरा के खेत से धर दबोचा। फिलहाल, दोनों कैदियों पर धारा 224 के तहत कार्यवाही की जाएगी।