Chhattisgarh News: भिलाई। शिवनाथ नदी के तट पर स्थित छातागढ़ बाबा मंदिर का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व है। मंदिर का निर्माण कब व किसने कराया, इसका वास्तविक प्रमाण अब तक नहीं मिला है, लेकिन सरकारी दस्तावेजों में पर्यटन व दर्शनीय स्थल के रूप में इसका उल्लेख है। प्रचलित कथाओं व स्थानीय जानकारों के अनुसार दुर्ग के राजा जगतपाल के शासनकाल में उनके राजगुरू यहां रहते थे और वे स्वयं यहां पूजा अर्चना करने आते थे।