राजनंदगांव

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की महिलाओं के लिए बड़ी राहत, ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी, जानें पूरा अपडेट

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य शासन ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 जुलाई कर दी है।

2 min read
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana: ई-केवायसी नहीं कराया तो रुक सकती है राशि(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: राज्य शासन की महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाकर अब 30 जुलाई कर दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं का सत्यापन बाकी होने के कारण अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे राजनांदगांव जिले की हजारों हितग्राही महिलाओं को राहत मिली है।

जिले में करीब 1.60 लाख से अधिक महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार अब तक बड़ी संख्या में हितग्राहियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष महिलाओं को भी समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा।

Mahtari Vandan Yojana: राशि लेने से लेकर सर्वर की समस्या

ई-केवाईसी को लेकर कई स्थानों से शिकायतें भी सामने आई हैं। कुछ हितग्राहियों ने ऑपरेटरों द्वारा राशि लिए जाने की बात कही है, जबकि यह प्रक्रिया शासन की ओर से नि:शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं, कई गांवों में तकनीकी दिक्कतों और शिविरों के अभाव के कारण महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन की भी समस्या आ रही है।

तय समय तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसके लिए किसी भी ऑपरेटर को कोई राशि देने की जरूरत नहीं है। तय समय के भीतर सभी पात्र महिलाओं की ई-केवाईसी करा ली जाएगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

महतारी वंदन योजना की राशि बनी वर्किंग कैपिटल, ममता ने बनाया बिजनेस मॉडल- छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ (Mahtari Vandan Yojana) आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बिजनेस मॉडल की तरह काम कर रही है। अम्बिकापुर के मिशन चौक की रहने वाली ममता जायसवाल ने इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घर खर्च के बजाय अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार देने में किया है… पूरी खबर पढ़े

2 लाख 40 हजार महिला हितग्राहियों को बड़ा झटका! फिर से करवाना होगा E-KYC- महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए 30 जून तक की अंतिम तिथि निर्धारित की है। जिले में करीब 2 लाख 54 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं… पूरी खबर पढ़े

Published on:
23 Apr 2026 06:59 pm