राजनंदगांव

महिला टीचर ने बीईओ पर लगाए छेड़खानी के आरोप, कहा- गैर वाजिब बातें न मानने पर कर रहे परेशान

Molest: शिक्षा विभाग छेड़खानी मामले को लेकर एक फिर दागदार हो गया है, जहां महिला टीचर ने बीईओ पर लगाए छेडख़ानी के आरोप।

less than 1 minute read

राजनांदगांव. शिक्षा विभाग छेड़खानी (Molesting) मामले को लेकर एक फिर दागदार हो गया है और सुर्खियों में है। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी तहसील का है, जहां ग्राम पेंदलकुही में पदस्थ महिला शिक्षक (एलबी) ने बीईओ पर छेडख़ानी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पीड़िता की माने तो इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय तौर पर की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस पूरे आरोप को बीईओ ने सिरे से खारिज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप सिद्ध हुआ, तो मुझे फांसी दे दी जाए।

महाराष्ट्र बार्डर के ग्राम पेंदलकुही में पदस्थ शिक्षिका ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। महिला शिक्षिका की माने तो उन्हें बीईओ द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। बीईओ के गैर वाजिब बातों को मानने से इनकार करने पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा नियम विपरीत अटैचमेंट कर दिया है। इसके तहत ही उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है।

बीईओ मानपुर-मोहला अर्जुन देवांगन ने कहा, महिला शिक्षिका का आरोप यदि सही पाया गया, तो मुझे फांसी दे दी जाए, लेकिन जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। मुझ पर लगाए आरोप को वह साबित करे। कहां छेड़छाड़ किया हूं। उसका सबूत दे।

Molest से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
29 Jun 2019 01:10 pm
Also Read
View All