scriptRaipur: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद बहू ने दर्ज कराया ससुर के खिलाफ FIR | Raipur Crime: Woman case filed against father in law for cheating | Patrika News

Raipur: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद बहू ने दर्ज कराया ससुर के खिलाफ FIR

locationरायपुरPublished: Jun 24, 2019 08:47:48 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Raipur Crime: पति की मौत के बाद दहेज में मिले जेवर वापस नहीं मिलने से नाराज बहू ने अपने ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया।

Rape Case

Rape Case

रायपुर. पति की मौत के बाद दहेज में मिले जेवर वापस नहीं मिलने से नाराज बहू ने अपने ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया। पुलिस ने ससुर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके गहने व अन्य सामान उसके ससुर ने अपने पास रखा था और जरूरत पडऩे पर वापस करने का आश्वासन दिया था। महिला के मांगने पर उन्होंने वापस नहीं किया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में की। बाद में मामला न्यायालय में चला गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मृत महिला के कपड़े पुरुष डॉक्टर और वार्डबॉय ने बदले, विरोध करने पर परिजनों पर FIR

पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी हेमलता सोनी का वर्ष 2012 में राजनांदगांव के योगेश सोनी के साथ विवाह हुआ। इस दौरान उसे उपहार में सोने-चांदी के करीब दो लाख के जेवर मिले थे। करीब 5 साल बाद उनके पति योगेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला के सभी जेवर उनके ससुर प्रेमलाल सोनी ने अपनी सुरक्षा में रख लिए थे। कुछ समय बाद हेमलता अपने मायके रायपुर आ गई। इसके बाद उसके पांच साल बेटे का भी देहांत हो गया।
शादी से इनकार करने पर सनकी आशिक का खूनी खेल, लड़की और नानी की चाकुओं से गोदकर की हत्या

फिर महिला ने ससुर प्रेमलाल से अपने गहनों की मांग की। इससे उसने इनकार कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में की। महिला थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई। इसमें मामला नहीं सुलझा। इसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और परिवाद दायर कर दिया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रेमलाल के खिलाफ धारा 406 का अपराध दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Raipur Crime से जुड़ी Latest खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो