scriptशादी से इनकार करने पर सनकी आशिक का खूनी खेल, लड़की और नानी की चाकुओं से गोदकर की हत्या | One-sided love: Girl and grand mother killed in one-sided love affair | Patrika News

शादी से इनकार करने पर सनकी आशिक का खूनी खेल, लड़की और नानी की चाकुओं से गोदकर की हत्या

locationरायपुरPublished: Jun 23, 2019 08:34:53 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

One-sided love: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक तरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।

one sided love affair news

One-sided love: Girl killed in one-sided love affair

रायपुर. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक तरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की और उसकी नानी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में लड़की और उसकी नानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। हत्या की इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को धरदबोचा।
one sided love affair
दरअसल, घटना भाटापारा ग्रामीण की है। भाटपारा पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम चमन साहू है और नेवरा थाना के बेमता गांव का रहने वाला है। चमन अपनी भाभी की बहन से एकतरफा प्यार करने लगा। चमन की भाभी मोपका गांव की रहने वाली हैं।
इसी साल फरवरी महीने में चमन की भाभी की बहन घर आई थी। चमन भाभी की बहन को घुमाने ले जाता था। इस दौरान दोनों के बीच मेलजोल काफी बढ़ गया। चमन मन ही मन भाभी की बहन से एकतरफा प्यार करने लगा और उससे शादी भी करना चाहता था। पर लड़की और उसके घर वालों को चमन पसंद नहीं था।
love affair crime news
लेकिन यह बात चमन को नहीं पता थी। कुछ दिन बाद चमन लड़की के घर पहुंच और घरवालों से शादी की बात की। लेकिन लड़की और घरवालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस पर चमन लड़की के घरवालों को शादी के लिए राजी करने की काफी कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी।
जब घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो चमन ने घरवालों को जमकर हंगामा किया। इस पर घरवालों ने चमन की शिकायत पुलिस थाने में कर दी। इससे चमन का गुस्सा और भी भड़क उठा। हालांकि दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद मामले को शांत करा दिया गया था।
chhattisgarh crime
लेकिन चमन नफरत की आग में अंदर ही अंदर जल रहा था। चमन लड़की और उसके घरवालों को सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश कर रहा था। तभी एक दिन वह बेमता से भाटापारा आया और यहां पर एक स्कूल में रात बिताई। अगले दिन सुबह होते ही चमन धारदार हथियार के साथ लड़की के घर पहुंचा। अचानक चमन को घर में देख लड़की और उसके घरवाले हैरान रह गए।
इस पर लड़की ने चमन को घर से चले जाने के लिए कहा। लेकिन चमन के सिर पर खून सवार था। उसने लड़की और और उसके घरवालों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में लड़की और उसकी छोटी नानी की मौत हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की के घर में ही छिप गया। इसके बाद चमन ने आत्महत्या करने की नीयत से खुद का गला रेतकर घायल कर लिया।
one sided love affair
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सनकी आशिक को गिरफ्तार किया। इधर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Chhattisgarh: शर्मसार हुआ बाप-बेटी की रिश्ता, पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो