29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Girlfriend stabs lover: नए Boyfriend से पुराने Lover की हत्या करवाने वाली गर्लफ्रेंड को उम्रकैद की सजा

रायपुर में दो साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पुराने प्रेमी की नए प्रेमी से हत्या (Girlfriend stabs lover) करवाने वाली युवती को उम्रकैद (Life imprisonment) की सजा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 31 May 2019, 8:31 PM IST

rajasthan police

bail rules of court in india hindi

रायपुर. पुराने प्रेमी की नए प्रेमी से हत्या (Girlfriend stabs lover) करवाने वाली युवती और उसके साथियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास (Life imprisonment) की सजा सुनाई है। आरोपी युवती ने मृतक को आधी रात को अपने घर बुलाया था। वहां पहले से मौजूद उसके नए प्रेमी, भाई और एक अन्य ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना करीब दो साल पहले हुई थी। इस मामले में चारों फिलहाल जेल में हैं।

प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा के न्यायालय में दो साल पहले हुए संतोष दुबे हत्याकांड मामले की सुनवाई थी। शुक्रवार को न्यायालय ने हत्या के दोषी पूजा सचदेव, मोनू उर्फ भावेश सचदेव, रंजीत स्वामी उर्फ मोंटू और राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ को आजीवन कारावास (Life imprisonment) की सजा सुनाई है। मोनू को पिछले साल ही गिरफ्तार किया गया था। बाकी तीनों को पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन हिरासत में ले लिया था।

क्या है मामला
11 अगस्त 2017 की रात करीब 12.20 बजे ओसीएम चौक निवासी पूजा के घर संतोष दुबे की बेरहमी से चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या में पूजा, राजा, मोनू और रंजीत शामिल थे। हत्या के बाद आरोपी कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकले थे।

बताया जाता है कि पूजा और संतोष के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में पूजा का राजा से प्रेम संबंध हो गया। इससे संतोष नाराज रहता था। वह पूजा को राजा से दूर रहने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।

घटना वाली रात पूजा ने फोन करके संतोष को अपने मकान में बुलाया था। वहां पहले से राजा, मोनू और रंजीत मौजूद थे। संतोष के पहुंचते ही आरोपियों ने चाकू से उसके पेट में कई वार ((Girlfriend stabs lover) ) किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी मकान में ताला लगाकर भाग निकले थे।

अपराधिक गतिविधियों में रहती है संलिप्त
पूजा और उसकी बहन मोनिका का नाम कई बार अपराधिक गतिविधियों में सामने आ चुका है। विधानसभा चुनाव के समय पुलिस ने मोनिका को जिलाबदर कर दिया था। शराब, गांजा तस्करी, सट्टा व मारपीट-गुंडागर्दी के कई मामलों में दोनों बहनें शामिल रही हैं।