29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी संग शादी के दो महीने बाद फंदे पर झूली प्रेमिका, सुसाइड नोट में पता चली ये बात

Crime in Raipur: दो माह पहले समाज और परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Jun 2019, 8:15 PM IST

girl commits suicide

Girl Commits Suicide: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छठवीं कक्षा की एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी (Crime in Raipur) में करीब दो माह पहले समाज और परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में उसका पति घर लौटा, तो वह फंदे पर लटके मिली। रात होने की वजह से पुलिस ने शव का पंचनामा नहीं किया गया। अगले दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

मृत महिला के कपड़े पुरुष डॉक्टर और वार्ड बॉय ने बदले, विरोध करने पर परिजनों पर FIR

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय जमुना निषाद ने अप्रैल 2019 में लोहारा इलाके के देवेंद्र कौशिक से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने रायगढ़ कोर्ट में उपस्थित होकर विवाह किया था। इसके बाद रामनगर इलाके में दोनों किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

Chhattisgarh: शर्मसार हुआ बाप-बेटी की रिश्ता, पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

मंगलवार की रात करीब 9 बजे देवेंद्र काम करके घर लौटा, तो जमुना फंदे में लटके मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद की इच्छा से फांसी लगाना बताया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बुधवार को शव उताकर पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Crime in Raipur से जुड़ी Latest खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.