राजनंदगांव

Breaking News: पूर्व महापौर के रिश्तेदार की हत्या, राजनांदगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव के पूर्व महापौर हेमा देशमुख के रिश्तेदार पप्पू देशमुख की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चिखली थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है..
less than 1 minute read
murder news rajnandgaon news
प्रतीकात्मक तस्वीर

Chhattisgarh Crime News: राजनांदगांव में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चिखली थाना क्षेत्र में पूर्व महापौर हेमा देशमुख के रिश्तेदार पप्पू देशमुख की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों विक्की साहू, मुकेश साहू और सागर वाहने को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Rajnandgaon crime news: हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी सागर वाहने के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी

पप्पू देशमुख की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

हत्या के पीछे राजनीतिक कारण होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल राजनीतिक एंगल से इनकार किया है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले का जल्द खुलासा किया जा सकता है। पुलिस आज दोपहर बाद पूरे घटनाक्रम और हत्या के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी दे सकती है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
17 Aug 2026 10:19 am
Published on:
17 Aug 2026 10:19 am