22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / Rajnandgaon News: गड़ा धन निकालने नदी किनारे कर रहे थे तंत्र क्रिया, ग्रामीणों की शिकायत पर दो गिरफ्तार

Rajnandgaon News: गड़ा धन निकालने नदी किनारे कर रहे थे तंत्र क्रिया, ग्रामीणों की शिकायत पर दो गिरफ्तार

Rajnandgaon News: राजनांदगांव के मुतेड़ा नवागांव में आमनेर नदी किनारे गड़ा धन निकालने के लिए कथित तंत्र क्रिया का मामला सामने आया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 4 Oct 2026, 1:45 PM IST

Rajnandgaon News

गढ़ा धन निकालने नदी किनारे तंत्र क्रिया (Photo Patrika)

Rajnandgaon Crime News: दुर्ग मार्ग स्थित मुतेड़ा नवागांव में शनिवार रात आमनेर नदी के किनारे कथित तौर पर गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र क्रिया किए जाने का मामला सामने आया है। नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद अधिकांश लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

मौके से दो लोग पकड़ाए

ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मौके से फरार हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नदी किनारे कथित तंत्र क्रिया के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था और इसमें कितने लोग शामिल थे।

आमनेर नदी किनारे जुटे थे करीब आठ लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार रात आमनेर नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों से करीब आठ लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग जमीन में गड़े धन को निकालने के उद्देश्य से कथित तौर पर पूजापाठ और तंत्र क्रिया कर रहे थे। नदी किनारे देर रात लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को मिली। इसके बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।

दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान दुर्ग निवासी अर्जुन चौहान और घुमका बरबसपुर निवासी कन्हैया लाल साहू के रूप में हुई है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर फरार लोगों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पूछताछ में अलग-अलग जगहों से आने की जानकारी

पुलिस की पूछताछ में कन्हैया लाल साहू ने कथित तौर पर बताया कि मौके पर करीब आठ लोग अलग-अलग स्थानों से पहुंचे थे। इनमें दुर्ग, दल्ली राजहरा सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित तंत्र क्रिया के लिए स्थान का चयन किस आधार पर किया गया था और इसके पीछे किसकी भूमिका थी।

बलवंत साहू को मुख्य सरगना बताए जाने की बात

पूछताछ के दौरान अवेली के बलवंत साहू का नाम भी सामने आया है। उसे कथित रूप से इस गतिविधि का मुख्य सरगना बताए जाने की जानकारी है। हालांकि मामले में उसकी वास्तविक भूमिका क्या है, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले में शामिल लोगों से पूछताछ कर कथित तंत्र क्रिया और गड़ा धन निकालने की योजना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने में जुटी है।