राजनंदगांव

राजनांदगांव में खौफनाक वारदात, शराब के नशे में पति कर रहा था मारपीट, गुस्से में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Crime News: घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में पति की मारपीट से नाराज पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 12:32 PM IST
Rajnandgaon Crime News
राजनांदगांव में खौफनाक वारदात (Photo Patrika)

Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में घरेलू विवाद के दौरान हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति द्वारा मारपीट किए जाने से नाराज पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। महिला ने पति के चेहरे, गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। वारदात के बाद घर की परछी में खाट पर पति का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में खडग़ांव पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना वनांचल क्षेत्र के खडग़ांव थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी बाजोपारा की है। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में था और इसी दौरान पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। घरेलू विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आई पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पति पर हमला कर दिया।

चेहरे गर्दन और सीने पर किए कई वार

हमले के दौरान महिला ने पति के चेहरे, गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण पति की मौत हो गई। घटना के बाद उसका शव घर की परछी में रखी खाट पर खून से लथपथ हालत में मिला। घर में हुई इस वारदात की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा शुरू हो गई।

मर्ग जांच के बाद पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर खडग़ांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और परिस्थितियों की पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पति की हत्या किए जाने की बात सामने आने के बाद मर्ग जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह, घटना के समय की परिस्थितियों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
18 Nov 2026, 12:32 PM IST
Published on: