राजसमंद

Rajasthan : बाइक पर सवार होकर निकले प्रेमी-प्रेमिका, एक ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान, गले की टूटी हड्डियां

Couple Suicide: पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल योजना बनाकर पहुंचे, उनके थैले में रस्सी भी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
मौके पर जमा लोग (फोटो- पत्रिका)

राजसमंद। जिला मुख्यालय के राजनगर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सापोल गांव की है, जहां प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 24 फरवरी को सुमन पुत्री जगदीशदास वैष्णव निवासी बनाकिया कला थाना कपासन तथा ताराचंद पुत्र मोहनलाल बैरवा निवासी आरनी थाना राशमी, दोनों मोटरसाइकिल पर निकले। परिजन ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लना।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : प्रार्थना सभा में अचानक गिरी 9 साल की छात्रा, कार्डियक अरेस्ट से मौत

कुंभलगढ़ मार्ग पर पेड़ से लटके

बुधवार को कुंभलगढ़ जाने वाले मार्ग पर सापोल गांव में दोनों के शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों शवों को नीचे उतरवाया। आरके चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए।

सड़क किनारे खड़ी मिली मोटरसाइकिल

पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी की थी और रस्सी साथ लेकर सापोल गांव की बीड़ में गए। वहां पेड़ पर एक ही रस्सी डालकर अलग-अलग फंदे बनाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगने से उनकी गर्दन की हड्डियां टूट गईं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल योजना बनाकर पहुंचे, उनके थैले में रस्सी भी मिली। इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Dausa Crime: 40 साल छोटी नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट ने 20 साल जेल की सुनाई सजा

Published on:
25 Feb 2026 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर