राजसमंद

Rajasthan: कांग्रेस नेता सीपी जोशी की अधिकारियों को चेतावनी, कार्यकर्ताओं के साथ हद पार की तो होगा हिसाब

Congress Meeting: कांग्रेस के संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत नाथद्वारा में पूर्व विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हद पार कर रहे, उनका हिसाब जरूर लिया जाएगा।

2 min read
Apr 02, 2026
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (फोटो-पत्रिका)

राजसमंद। कांग्रेस के संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को रामपुर में आयोजित बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर गंभीरता से कहा कि इस क्षेत्र में जो अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनके भ्रष्टाचार का हिसाब बराबर होगा।

डॉ. जोशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हद पार करके अन्याय करेगा, उसका हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर जब कार्य करता है तब सफलता निश्चित रूप से मिलती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में बहुत परिवर्तन हो रहे हैं। अब सूचना क्रांति का जमाना है और हर कार्यक्रम अपलोड हो रहा है। जो पदाधिकारी कार्य करेगा, वह निश्चित ही अपने-आप आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

IAS Transfer: मंत्री से विवाद, जयपुर तक हुई शिकायत, फिर भी सीकर कलक्टर को मिला प्रमोशन, जानें पूरा मामला

तीन बैठक में नहीं हुए शामिल तो पद से हटे

उन्होंने कहा कि अब तक आदमी नाम से चलता था, अब काम से चलेगा। जो पदाधिकारी ब्लॉक में, मंडल में या जिले में है, वह अगर तीन बैठक में नहीं आता है तो वह थक चुका मान लिया जाएगा। अनुपस्थित पदाधिकारी अपने आप उस पद से हटा हुआ मान लिया जाएगा और उसकी जगह नए आदमी को मौका मिलेगा।

एक माह में कार्यकारिणी का होगा गठन

जोशी ने कहा कि एक माह में जिलाध्यक्ष को कार्यकारिणी बनानी है तथा अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा मंडल कांग्रेस कमेटी को ग्राम पंचायत इकाई तथा वार्ड अध्यक्ष बनाने हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष आदित्यप्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें डॉ. सीपी जोशी के विकास कार्यों को लेकर पंचायतीराज में लोगों के बीच जाना है तथा जो भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश देगी उसकी पालना निश्चित रूप करनी है।

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि गांधीजी अकेले थे, लेकिन जब निकल पड़े तो कारवां जुड़ता गया। ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्रसिंह गोरवा, शूरवीर सिंह, अंबालाल गाडरी, प्यारेलाल जोशी, माधवलाल अहीर, रमेश दाधीच, इंटक नेता हुक्मीचंद मेनारिया, महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष गौरी चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन ब्लॉक संगठन महामंत्री महेंद्रसिंह गोरवा ने किया।

ये भी पढ़ें

Jaipur: ‘पानी सूंघकर लौटाने’ का वीडियो वायरल होने के 24 घंटे में शुरू हुआ मरम्मत कार्य; MLA बोले- ‘ये लोग मेरे हैं’

Also Read
View All

अगली खबर