राजसमंद

Rajasthan : ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी और सहयोगी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने देवगढ़ तहसील क्षेत्र में मंगलवार को कालेसरिया पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी जसराज दर्जी व अंशकालिक चपरासी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2025, 7:57 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

देवगढ़ (राजसमंद)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने देवगढ़ तहसील क्षेत्र में मंगलवार को कालेसरिया पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी जसराज दर्जी व अंशकालिक चपरासी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त जारी करने की एवज में मांगी गई थी।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह चारण को शिकायत मिली। इसमें कालेसरिया गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम पंचायत कालेसरिया के ग्राम विकास अधिकारी जसराज दर्जी की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही है।

20 हजार की मांगी थी रिश्वत

इस पर ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें शिकायत सही पाई गई। पहले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी और बाद में 15 हजार रुपए रिश्वत देना तय हुआ। टीम ने आरोपी को रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए रिश्वत के नोट पर रंग लगाया। बाद में टीम भी कालेसरिया गांव पहुंच गई, जहां पीड़ित व्यक्ति ने रिश्वत राशि दे दी।

संबंधी दस्तावेज भी जब्त

इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कालेसरिया में ग्राम विकास अधिकारी जैसलमेर जिले में राजमथई थाना क्षेत्र के फलसुण निवासी जसराज (25) पुत्र प्रभुराम दर्जी और अंशकालिक चपरासी कालेसरिया निवासी तोलाराम (45) पुत्र देवाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने रिश्वत की राशि को सील चिट करते हुए जब्त किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल संबंधी दस्तावेज भी जब्त कर लिए।

Updated on:
12 Aug 2025, 7:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
श्रीनाथजी के दर्शन के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, ले जाना पड़ा अस्पताल

Rajsamand New Zila Pramukh : सिर्फ 6 साल का सियासी सफर, बन गई जिला प्रमुख, सुंदर देवी कीर की सफलता बनी प्रेरणा

Rajsamand Zila Pramukh : राजसमंद में 12 साल बाद कांग्रेस ने लहराया परचम, सुंदर देवी कीर को मिली जिला प्रमुख की कुर्सी

राजस्थान पंचायत चुनाव: BJP के 3 विधायकों की सियासी परीक्षा में लगा झटका, कुंभलगढ़ ने बचाई पार्टी की लाज; जानें 29 सीटों का गणित

राजसमंद पंचायत चुनाव परिणाम: लाखों फॉलोअर्स वाली कांग्रेस की निहारिका राव ने नंगे पैर गांव-ढाणी में मांगे थे वोट, दर्ज की शानदार जीत